लाइव न्यूज़ :

PSEB 10th Class Result 2019: लुधियाना की नेहा वर्मा ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर लिस्ट

By स्वाति सिंह | Updated: May 8, 2019 13:29 IST

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) की 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र जिसके लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे अब वह इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, PSEB ने 10वीं का परिणाम (Punjab Class 10th / Matric Result 2019) घोषित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे PSEB ने 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है।लुधियाना की नेहा वर्मा ने 99.54% मार्क्स के साथ टॉप किया है।

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) ने बुधवार (8 मई) को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही पीएसईबी बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। लुधियाना की नेहा वर्मा ने 99.54% मार्क्स के साथ टॉप किया है। 

10वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं।

PSEB 10th Result 2019: ऐसे कर सकेंगे आप अपने रिजल्ट चेक

1- नतीजे जानने के लिए सबसे पहले आपको www.pseb.ac.in वेबसाइट पर जाना होगा।

2- यहां आप 10th Result, 2019 पर क्लिक करें

3- इसके बाद एक रिजल्ट पेज खुलेगा। यहां आपको अपना रोल नंबर डालना होगा।

4- रोल नंबर को डालने के बाद सब्मिट करने पर रिजल्ट सामने होगा।

5- परीक्षार्थी अपने रिजल्ट की कॉपी का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रख लें। 

PSEB 10th Result 2019: परीक्षा में बैठे 3.8 लाख छात्र PSEB ने इस साल 10वीं की परीक्षाएं 15 मार्च से 2 अप्रैल 2019 तक आयोजित करवाई थीं। इस परीक्षा में हर साल लगभग 5 लाख छात्र बैठते हैं। लेकिन इस साल बताया गया है कि 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 3.8 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं।  

PSEB ने पिछले साल नौ मई को जारी किया था रिजल्टआपको बता दें, पिछले साल PSEB बोर्ड ने नौ मई को 10वीं का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें लुधियाना के श्री हरिकृशनसाहब सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र गुरप्रीत सिंह ने 98 प्रतिशत (कुल 637 अंक) पाकर टॉप किया था। इस साल परीक्षा देने वाले 59.47 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए थे। परीक्षा में कुल 3,68,295 छात्र शामिल हुए थे जिनमें से 2,19,034 पास घोषित किए गए थए। पास होने वाले छात्रों में 1,04,828 लड़कियाँ और 1,04,126 लड़के थे। 

टॅग्स :पीएसईबी पंजाब बोर्ड 10वी रिजल्ट २०१९एग्जाम रिजल्ट्सपीएसईबी.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप