भारतीय नौसेना के उत्कृष्ट योगदान गौरवान्वित करने वाले: मोदी

By भाषा | Published: December 4, 2021 11:00 AM2021-12-04T11:00:05+5:302021-12-04T11:00:05+5:30

Proud of outstanding contribution of Indian Navy: Modi | भारतीय नौसेना के उत्कृष्ट योगदान गौरवान्वित करने वाले: मोदी

भारतीय नौसेना के उत्कृष्ट योगदान गौरवान्वित करने वाले: मोदी

नयी दिल्ली, चार दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नौसेना दिवस पर बल के कर्मियों के उत्कृष्ट पराक्रम और पेशेवराना अंदाज की सराहना की।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘नौसना दिवस की बधाई। हमें भारतीय नौसेना के उत्कृष्ट योगदानों पर गर्व है। हमारी नौसेना का उसके पेशेवराना अंदाज और अदम्य पराक्रम के लिए सर्वत्र सम्मान किया जाता है। नौसेना के हमारे कर्मी प्राकृतिक आपदा जैसे संकटों की घड़ी में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैं।’’

भारतीय नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष चार दिसंबर को मनाया जाता है। यह 1971 की जंग में भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर जीत की याद में मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Proud of outstanding contribution of Indian Navy: Modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे