लाइव न्यूज़ :

भारत बंद के दौरान जम्मू में विरोध प्रदर्शन और धरना

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:41 IST

Open in App

जम्मू, 27 सितंबर केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में सोमवार को जम्मू जिले में प्रदर्शन और रैलियां आयोजित की गईं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता एम वाई तारिगामी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और किसान रैली में शामिल हुए और उन्होंने यहां मुख्य सड़क पर धरना दिया जिससे यातायात बाधित हुआ।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तारिगामी ने कहा कि ये “किसान विरोधी” कानून कृषि क्षेत्र को “बर्बाद” करने के मकसद से लाए गए हैं और इनसे भारत की खाद्य सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने कहा, “इसके अलावा इन कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य समाप्त होने का आधार बनेगा और देश की कृषि तथा बाजार को कॉर्पोरेट क्षेत्र को गिरवी रख दिया जाएगा।”

तारिगामी ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित कर किसानों के उत्पादों के लिए उचित मूल्य की व्यवस्था करने की मांग लंबे समय से उठायी जाती रही है। उन्होंने कहा, “एक तरफ तो किसान डीजल, पेट्रोल उर्वरक और कृषि से संबंधित अन्य वस्तुओं तथा दैनिक आवश्यकताओं की बढ़ती कीमत से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी आय कम की जा रही है जिससे वह गरीब होते जा रहे हैं।”

जम्मू में जम्मू कश्मीर किसान तहरीक की ओर से विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। किसानों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र के महासचिव ओम प्रकाश ने कहा कि मजदूर किसान एकता को मजबूत करने की जरूरत है ताकि नव उदारवादी नीतियों तथा किसानों और कामगारों की आजीविका पर हो रहे हमले का मुकाबला किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन