लाइव न्यूज़ :

पैगंबर विवाद: जुमे के दिन जामा मस्जिद के बाहर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में दो गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 12, 2022 15:34 IST

दिल्ली पुलिस ने पैगंबर विवाद में बीते शुक्रवार को जुमे के दिन हुई नारेबाजी और प्रदर्शन के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया मोहम्मद नदीम जामा मस्जिद इलाके का रहने वाला है, वहीं दूसरा शख्स तुर्कमान गेट का रहने वाला है, जिसका नाम फहीम है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने पैगंबर विवाद में जामा मस्जिद के बाहर हुए प्रदर्शन में दो लोगों को गिरफ्तार कियापकड़े गये आरोपियों में से एक मोहम्मद नदीम जामा मस्जिद इलाके का रहने वाला है वहीं दूसरा शख्स तुर्कमान गेट का रहने वाला है, जिसका नाम फहीम है

दिल्ली: पैगंबर विवाद में बीते शुक्रवार को जुमे के दिन दिल्ली स्थित जामा मस्जिद इलाके में हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक पैगंबर पर विवादित टिप्पणी करने वाली निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हुई नारेबाजी के दौरान इन दोनों लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया मोहम्मद नदीम जामा मस्जिद इलाके का रहने वाला है, वहीं दूसरा शख्स तुर्कमान गेट का रहने वाला है, जिसका नाम फहीम है।

दोनों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी श्वेता चौहान ने कहा, "बीते 10 जून को जामा मस्जिद पुलिस स्टेशन में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत केस दर्ज किया गया था। इसमें धारा 153ए भी जोड़ा गया है, जो जामा मस्जिद क्षेत्र में बिना किसी अनुमति के जुमे की नमाज के बाद सांप्रदायिक विद्वेष को फैलाने के उद्देश्य से की गई नारेबाजी से संबंधित है। हम इस मामले में ज्यादा से ज्यादा आरोपियों की पहचना की कोशिश कर रहे हैं, फिलहाल दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है।"

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद करीब 300 की संख्या में इकट्ठी हुई बड़ी भीड़ ने जामा मस्जिद की सीढ़ियों से नारेबाजी शुरू की और वो नूपुर शर्मा के साथ-साथ दिल्ली भाजपा की मीडिया सेल के पूर्व प्रमुख नवीन जिंदल के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

घटना के फौरन बाद शुक्रवार को डीसीपी श्वेता चौहान ने कहा था, ''जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए करीब 1,500 लोग जमा हुए थे। नमाज शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने के बाद करीब 300 लोग तख्तियां लिये हुए नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकते हुए स्थिति पर काबू पा लिया।"

इसके साथ ही डीसीपी चौहान ने कहा था, "जुमे की नमाज के दिन हर शुक्रवार को जामा मस्जिद इलाके में विशेष पुलिस बल की तैनाती रहती है। इस कारण प्रदर्शनकारियों को 10 से 15 मिनट के भीतर तितर-बितर कर दिया गया और शांतिपूर्ण स्थिति बहाल कर दी गई।"

वहीं जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने इस विवाद से दूरी बनाते हुए कहा कि कोई नहीं जानता कि प्रदर्शनकारी कौन थे और जिन लोगों ने शांतिभंग का प्रयास किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

मालूम हो कि पैगंबर विवाद के मसले पर भारत को वैश्विक स्तर पर काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। इस मामले में विभिन्न मुस्लिम देस मसलन सऊदी अरब, कुवैत, कतर और ईरान जैसे देशों ने बीते सप्ताह कड़ा विरोध दर्ज करया है।

इस विवाद को लेकर पूरे देश में इस मामले को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए। झारखंड की राजधानी रांची में दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं यूपी के कानपुर, प्रयागराज सहित तमाम इलाकों में हिंसक घटनाएं हुईं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :पैगम्बर मोहम्मददिल्ली पुलिसनूपुर शर्मानवीन जिंदल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?