लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप हिल रिजॉर्ट में पर्यटकों के खाना बनाने और आग जलाने पर पाबंदी

By भाषा | Updated: June 18, 2021 22:26 IST

Open in App

जम्मू, 18 जून जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के अधिकारियों ने प्रसिद्ध पटनीटॉप हिल रिजॉर्ट और इसके आसपास के इलाकों में खाना बनाने, आग जलाने, कूड़ा फेंकने और पॉलिथीन व अन्य प्लास्टिक सामानों के इस्तेमाल पर शुक्रवार को पूरी तरह पाबंदी लगा दी।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि पटनीटॉप विकास प्राधिकरण (पीडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेर सिंह ने सीआरपीसी की धारा 133 के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए प्रतिबंध आदेश जारी किया।

उन्होंने कहा कि पटनीटॉप में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है और उनमें से बड़ी संख्या में पर्यटकों को खाना बनाते, आग जलाते और वन क्षेत्र में कूड़ा या कचरा फेंकते देखा गया है।

प्रवक्ता ने आदेश का हवाला देते हुए कहा, ''इन कृत्यों से पर्यावरणीय खतरे, प्रदूषण, गलियों और नालियों के जाम होने के अलावा बहुत अधिक दिक्कतें पैदा हो सकती हैं और रिजॉर्ट के साथ-साथ प्राधिकरण व पर्यटन विभाग की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू