लाइव न्यूज़ :

BHU में मचे बवाल पर प्रोफेसर फिरोज खान का सवाल, कहा- मैं मुस्लिम हूं, तो क्या छात्रों को संस्कृत नहीं सिखा सकता 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2019 12:27 IST

बीएचयू ने एक बयान में कहा था कि प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि चयन समिति ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार सर्वसम्मति से उक्त उम्मीदवार के चयन की अनुशंसा की है।

Open in App
ठळक मुद्दे, संस्कृत विभाग में मुस्लिम प्रोफेसर की नियुक्ति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पिछले कई दिनों से जारी है। BHU ने कहा था कि वह धर्म, जाति, समुदाय और लैंगिक भेदभाव किए बिना हर व्यक्ति को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में संस्कृत विभाग में मुस्लिम प्रोफेसर की नियुक्ति पर बवाल जारी है। इस बीच प्रोफेसर फिरोज खान ने सावल पूछा कि मैं एक मुसलमान हूं, तो क्या मैं छात्रों को संस्कृत नहीं सिखा सकता। 

एनबीटी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बताया कि संस्कृत से उनका खानदानी रिश्ता है। खान के मुताबिक उनके दादा गफूर खाम राजस्थान के रहने वाले थें और वो हिंदू देवी-देवताओं के भजन गाने के लिए मशहूर थे। खान के पिता भी संस्कृत की पढ़ाई की है। 

मालूम हो कि इससे पहले बीएचयू ने प्रोफेसर का बचाव किया और कहा था कि वह धर्म, जाति, समुदाय अथवा लैंगिक भेदभाव किए बिना हर व्यक्ति को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बीएचयू का यह स्पष्टीकरण तब आया जब आरएसएस की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संस्कृत साहित्य विभाग में फिरोज खान का सहायक प्राध्यापक पद पर नियुक्ति का विरोध किया। 

फिलहाल, संस्कृत विभाग में मुस्लिम प्रोफेसर की नियुक्ति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पिछले कई दिनों से जारी है। बीएचयू ने एक बयान में कहा था कि प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि चयन समिति ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार सर्वसम्मति से उक्त उम्मीदवार के चयन की अनुशंसा की है।

इस मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्या कहा? 

इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले भी स्पष्ट किया कि यूनिवर्सिटी के नियमानुसार शिक्षक की योग्यता को देखते हुए नियुक्ति की गई है। कुलपति राकेश भटनागर ने शुक्रवार को डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति के विरोध में धरने पर बैठे छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल को आवास पर बुलाकर करीब दो घंटे चर्चा की। इससे पहले कुलपति ने संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय प्रमुख और संकाय के सभी विभागाध्यक्षों के साथ भी विस्तार से चर्चा की।

टॅग्स :बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBHU में आधी रात को बवाल, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच पत्थरबाजी; बुलानी पड़ी कई थानों की पुलिस

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसदीय क्षेत्र वाराणसी से खास रिश्ता, नेपाल की पहली महिला पीएम ने बीएचयू से किया स्नातकोत्तर, पूर्व प्रोफेसर दीपक मलिक ने किया याद

क्राइम अलर्टUP News: BHU में रोमानिया की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, PhD की कर रही थी पढ़ाई

भारतकौन हैं अजीत कुमार चतुर्वेदी?, बीएचयू के नए कुलपति

भारतसंघ लोक सेवा आयोगः 2025 में से 1043 अंक लाकर शक्ति दुबे ने किया टॉप, बीएचयू की स्नातकोत्तर छात्रा रहीं अव्वल

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?