उप्र में एस्मा लगाने पर प्रियंका का आरोप: भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू

By भाषा | Published: May 28, 2021 06:25 PM2021-05-28T18:25:38+5:302021-05-28T18:25:38+5:30

Priyanka's allegation of imposing ESMA in UP: BJP government should take dictatorship | उप्र में एस्मा लगाने पर प्रियंका का आरोप: भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू

उप्र में एस्मा लगाने पर प्रियंका का आरोप: भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू

नयी दिल्ली, 28 मई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार के सभी सरकारी विभागों में हड़ताल पर छह महीने तक रोक लगाए जाने को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है और उसकी यह नीति कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘उप्र सरकार तानाशाही पर उतारू है। उप्र के कर्मचारी संगठनों की तमाम मांगें लंबित हैं। उन्होंने पंचायत चुनावों में बहुतों को खोया है। सरकार उनके साथ बैठकर बात करने की बजाय प्रदेश में तीसरी बार एस्मा लगा रही है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीति कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी अधीनस्थ लोक सेवाओं, प्राधिकरणों और निगमों समेत सभी सरकारी विभागों में हड़ताल पर छह माह तक के लिये रोक लगा दी है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरकार ने लोक हित को देखते हुए उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम (यूपी—एस्मा)-1966 के अधीन शक्तियों का प्रयोग करके सरकारी सेवाओं में हड़ताल करने पर छह माह के लिए रोक सम्बन्धी आदेश जारी किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Priyanka's allegation of imposing ESMA in UP: BJP government should take dictatorship

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे