प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के वाहन का चालान कटा, खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने का आरोप

By भाषा | Published: June 25, 2021 01:58 PM2021-06-25T13:58:47+5:302021-06-25T14:01:18+5:30

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 (खतरनाक तरीके से वाहन चलाना) के तहत बुधवार की सुबह जुर्माना लगाया गया।

Priyanka Gandhi's husband Robert Vadra's vehicle challaned accused of driving dangerously under section 184 | प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के वाहन का चालान कटा, खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने का आरोप

वाड्रा का ड्राइवर चला रहा था जब वह सुखदेव विहार स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। (file photo)

Highlightsवाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वाड्रा के सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।वाड्रा, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद हैं।वाड्रा के सुरक्षा कर्मी उनके पीछे एक अन्य वाहन में थे।

नई दिल्लीः उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ दक्षिण पूर्व दिल्ली के सुखदेव विहार इलाके में स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे तभी खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के लिए उनके वाहन का चालान कर दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 (खतरनाक तरीके से वाहन चलाना) के तहत बुधवार की सुबह जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि वाड्रा के सुरक्षा कर्मी उनके पीछे एक अन्य वाहन में थे। पुलिस के अनुसार, चालान किए गए वाहन को वाड्रा का ड्राइवर चला रहा था जब वह सुखदेव विहार स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना बारापुला फ्लाईओवर के पास हुई जब वाहन के चालक ने ब्रेक लगाया और इस दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वाड्रा के सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। वाड्रा, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद हैं।

Web Title: Priyanka Gandhi's husband Robert Vadra's vehicle challaned accused of driving dangerously under section 184

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे