लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी का राजीव और इंदिरा गांधी से है ये खास ब्लड कनेक्शन, लोग बोले यही बनेंगी पीएम

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 23, 2019 18:12 IST

लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बड़ा दांव खेलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को बुधवार को पार्टी महासचिव नियुक्त किया और उत्तर प्रदेश-पूर्व की जिम्मेदारी सौंपी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया गया है। प्रियंका गांधी को लंबे समय से राजनीति में लाने की मांग की जा रही थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया है। के. सी. वेणुगोपाल कांग्रेस संगठन के प्रभारी होंगे।

खबर की शीर्षक पढ़कर चौंक गए ना कि आखिर किसी के ब्लड ग्रुप से देश के प्रधानमंत्री बनने का क्या कनेक्शन हो सकता है? लेकिन मीडिया गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना में प्रधानमंत्री बनने की संभावना प्रियंका गांधी की ज्यादा लगती है।  कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने 2014 में  प्रियंका के ब्लड ग्रुप की दलीलें देते हुए कहा था कि राहुल गांधी( जब कांग्रेस के उपाध्यक्ष) से ज्यादा प्रियंका गांधी के पीएम बनने के आसार ज्यादा लगते हैं। 

इंडिया टूडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस एक वरिष्ठ नेता ने कहा था- ब्लड ग्रुप किस तरह से राजनीति से संबंध रखता है। वरिष्ठ नेता के मुताबिक, सपा के मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव दोनों ही बी-पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के हैं और दोनों ही यूपी के मुख्यमंत्री बने। इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा और राजीव गांधी, जिनके ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है, जो कि काफी कम लोगों में पाया जाता है। दोनों ही देश के प्रधानमंत्री बने। 

दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी से मिलता है प्रियंका गांधी का ब्लड ग्रुप 

कांग्रेस नेता ने इसी बात का तर्क देते हुए कहा, प्रियंका गांदी अपने पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी की तरह, ओ-नेगेटिव ब्लड ग्रुप की हैं, जिससे उनके पीएम बनने की संभावनाएं ज्यादा अधिक हैं। जबकि सोनिया गांधी और राहुल गांधी का ब्लड ग्रुप ओ-पॉजिटिव है। जो संभवत उनके पीएम बनने में कठिनाई बन रहे हैं।  

गौरतलब है कि 2004 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए ने लोकसभा के आम चुनावों में जीत हासिल की थी और सोनिया गांधी ने, पूरी पार्टी की पुरजोर मांग के बाद भी प्रधानमंत्री का पद ठुकरा दिया था। इसी के बाद मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री पद की जवाबदारी सौंपी गई थी। हालांकि ब्लड ग्रुप प्रधानमंत्री बनने का कोई पैमाना नहीं है, लेकिन फिर भी कांग्रेसी आशाजनक हैं।

प्रियंका गांधी की राजनीति में औपचारिक एंट्री

लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बड़ा दांव खेलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को बुधवार को पार्टी महासचिव नियुक्त किया और उत्तर प्रदेश-पूर्व की जिम्मेदारी सौंपी। इस नियुक्ति के साथ ही प्रियंका का सक्रिय राजनीति में पदार्पण हो गया। उनकी नयी भूमिका पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी के आने से उत्तर प्रदेश में एक नये तरीके की सोच आएगी और राजनीति में 'सकारात्मक' बदलाव आएगा।पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रियंका साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव-प्रभारी (उत्तर प्रदेश-पश्चिम) बनाया गया है। प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार संभालेंगी। प्रियंका की राजनीतिक गतिविधि लंबे समय से अपनी मां सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली और भाई राहुल गांधी के निवार्चन क्षेत्र अमेठी तक ही सीमित थी। 

प्रियंका गांधी की निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें

- 47 वर्षीय प्रिंयका गांधी का जन्म गांधी परिवार में 12 जनवरी 1972 को हुआ था। प्रियंका ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की हैं। इसके बाद प्रियंका ने डिग्री दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल से साइकॉलोजी से ली है। प्रियंका इंदिरा गांधी की पोती हैं। सोनिया गांधी और राजीव गांधी की बेटी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अपनी बहन हैं। प्रियंका गांधी ने 2010 में  बौद्ध अध्ययन में एमए किया है।

- 47 वर्षीय ने प्रियंका गांधी ने  2004 के आम चुनावों के दौरान अपनी मां सोनिया गांधी के अभियान का प्रबंधन किया था और उनके लिए भाषण भी लिखा था। 

- प्रियंका गांधी को फोटोग्राफी, कुकिंग, और पढ़ना काफी पसंद है। शायद यही वजह है कि प्रियंका राजीव गांधी फाउंडेशन के बेसमेंट में बच्चों के लिए लाइब्रेरी शुरू की है। जिसका इस्तेमाल रोजाना कई बच्चे करते हैं। प्रियंका राजीव गांधीफाउंडेशन  ट्रस्ट को भी संभालती हैं।

 -प्रियंका गांधी अब तक सिर्फ यूपी के रायबरेली और अमेठी में ही राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेती रही हैं। रायबरेली यानी अपनी मां सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र और भाई राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र अमेठी में वो चुनाव प्रचार करती रही हैं। 

-प्रियंका ने 16 साल की उम्र में अपना पहला सार्वजनिक भाषण दिया था। हालांकि, उन्होंने उसके बाद के जीवन के लिए कौशल का प्रदर्शन नहीं किया, क्योंकि वह सक्रिय राजनीति से दूर रहीं।

- प्रियंका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में रही हैं, क्योंकि उनके पति रॉबर्ट वार्डा पर एक केस के चार्ज हैं। बता दें कि प्रियंका अपने पति रॉबर्ट वाड्रा से 13 साल की उम्र में मिली थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने ही रॉबर्ट की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। 

- प्रियंका और रॉबर्ट वार्ड की शादी 18 फरवरी 1997 में हुई थी। रॉबर्ट वाड्रा मूल निवासी पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका और  रॉबर्ट शादी से कुछ साल पहले तक रिलेशनशिप में भी थे। कहा भी जाता है कि दोनों की शादी को लेकर गांधी परिवार में एकमत नहीं था। 

- प्रियंका गांधी की शादी बहुत लो-प्रोफाइल की गई थी। जिसमें परिवार की बहुत करीबी मेंबर ही शामिल हुए थे। 

- दादी इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राहुल और प्रियंका ने अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी थी, क्योंकि उन्हें 24 घंटे सुरक्षाकर्मियों के अंदर रखा जाता था। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीइंदिरा गाँधीराजीव गाँधीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारत अधिक खबरें

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

भारतलालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पर ₹356000 बकाया?, निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल