मेरठ में प्रियंका गांधी वाद्रा की 29 सितंबर को प्रस्तावित महारैली स्थागित, अब अक्‍टूबर में होगी

By भाषा | Published: September 25, 2021 01:33 PM2021-09-25T13:33:43+5:302021-09-25T13:33:43+5:30

Priyanka Gandhi Vadra's proposed grand rally in Meerut postponed on September 29, will now be held in October | मेरठ में प्रियंका गांधी वाद्रा की 29 सितंबर को प्रस्तावित महारैली स्थागित, अब अक्‍टूबर में होगी

मेरठ में प्रियंका गांधी वाद्रा की 29 सितंबर को प्रस्तावित महारैली स्थागित, अब अक्‍टूबर में होगी

मेरठ, 25 सितंबर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा की मेरठ में 29 सितंबर को होने वाली ‘प्रतिज्ञा महारैली’ स्थगित हो गई है। अब यह रैली अक्टूबर के दूसरे अथवा तीसरे सप्ताह में होगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यह जानकारी दी।

अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को बताया कि मेरठ में होने वाली महारैली की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

मेरठ में 29 सितंबर को होने वाली कांग्रेस की प्रतिज्ञा महारैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए थे। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने बताया कि प्रस्तावित रैली की जिला प्रशासन से अनुमति भी मिल गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Priyanka Gandhi Vadra's proposed grand rally in Meerut postponed on September 29, will now be held in October

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे