प्रियंका गांधी योगी सरकार पर बरसीं, कहा- इस देश की आत्मा में हिंसा, बदला, रंज की जगह नहीं, पढ़ें- प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
By रामदीप मिश्रा | Updated: December 30, 2019 16:51 IST2019-12-30T16:23:14+5:302019-12-30T16:51:57+5:30
प्रियंका गांधी ने अपनी सुरक्षा को लेकर कहा कि प्रदेश की समस्याओं के सामने उनकी सुरक्षा का मुद्दा बहुत ही छोटा है। उनकी सुरक्षा से जनता का लेना-देना नहीं है।

File Photo
आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि उनकी सुरक्षा का सवाल नहीं है, बल्कि आज प्रदेश की सुरक्षा का सवाल है। आमजन की सुरक्षा का सवाल है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने दावा किया था कि उनके साथ पुलिसकर्मियों ने धक्का मुक्की की थी। प्रेस कॉन्फेंस में उन्होंने प्रदेश सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं। आइए आपको बताते हैं उनकी प्रेस कॉन्फ्रेस की 10 बड़ी बातें...
1-प्रियंका गांधी ने कहा कि आज सुबह राज्यपाल को एक चिट्ठी भेजी गई है। इस चिट्ठी में प्रदेश सरकार, प्रशासन और पुलिस द्वारा कई जगह अराजकता फैलाई गई है, जिसका कोई कानूनी आधार नहीं है।
2- उन्होंने कहा वह कि बिजनौर गई थीं जहां दो युवकों की मौत हुई है, जिसमें एक 22 साल का है और दूसरा 21 साल का है। एक युवक उसमें से कॉफी मशीन चलाता था, जोकि दूध लेने गया हुआ था। उसकी गोली लगने से मौत हुई। पुलिस ने उसे सही जगह दफनाने भी नहीं दिया और उसे धमकाया।
3- दूसरा युवक यूपीएससी के लिए पढ़ाई कर रहा था और इस दौरान वह बच्चों की ट्यूशन भी लेता था। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उसको उठाकर कहीं पर ले गए और कुछ देर बाद पता चला कि एक लड़के की लाश मिली है। उसके सीने में गोली लगी थी। पुलिस ने एफआईआर न करने के लिए दवाब डाला और धमकाया।
4- इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वाराणसी में भी कई छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और सदफ जाफर, दीपक कबीर आदि को भी गिरफ्तार किया गया।
5- प्रियंका गांधी ने कहा कि यह कृष्ण भगवान का देश है, वह करुणा के प्रतीक हैं। राम और शिव की भी हम पूजा करते हैं। योगीजी ने जो भगवा धारण किया है, वह उनका नहीं है। हिंदू धर्म का प्रतीक है। सीएम को उसका सम्मान करना चाहिए।
6- उन्होंने कहा कि इस देश की आत्मा में हिंसा, बदला, रंज की जगह नहीं है।
7- उन्होंने कहा कि कांग्रेसशासित प्रदेशों में एनआरससी लागू नहीं करेंगे। एनआरसी वैध नागरिकता का प्रमाणपत्र नहीं है। ये इसे लागू करने का बहाना है।
8- प्रियंका ने आरोप लगाया कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों को धमकाया जा रहा है।
9- उन्होंने कहा कि 77 साल के पूर्व आईपीएस दारापुरी को उनके घर से पकड़ा गया। उनका नाम 48 लोगों की लिस्ट में है। हमने राज्यपाल से इसकी शिकायत की। वह बेहद ही ईमानदार आदमी हैं।
10- प्रियंका गांधी ने अपनी सुरक्षा को लेकर कहा कि प्रदेश की समस्याओं के सामने मेरी सुरक्षा का मुद्दा बहुत ही छोटा है। मेरी सुरक्षा से जनता का लेना-देना नहीं है। अगर स्कूटी का चालान हो गया है तो हम जुर्माना भर देंगे।