लाइव न्यूज़ :

नेल्सन मंडेला के कहने पर राजनीति में आईं प्रियंका गांधी

By शीलेष शर्मा | Updated: July 19, 2019 03:40 IST

प्रियंका गांधी एक अलग किस्म की राजनीति में अपनी छाप छोड़ने की तैयारी में है. अभी हाल में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि मेरी यात्रा के दौरान प्रशासन और पुलिस द्वारा जो सुरक्षा इंतजाम किये जा रहे है उससे जनता को होने वाली परेशानी से व्यथित हूं, जनता का सेवक होने के नाते मेरे कारण उनको कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. 

Open in App

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उस रहस्य से पर्दा उठाया जो लंबे समय से चर्चा में था कि आखिर क्यों प्रियंका राजनीति में आईं. प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि ‘‘नेल्सन मंडेला का पूरा जीवन सत्य, प्रेम और आजादी के समर्पित रहा. मेरे लिए वो अंकल हैं. जिन्होंने इससे पहले कि कोई मुझे कहता, बहुत समय पहले उन्होंने  राजनीति में आने को कहा था.’’

प्रियंका गांधी एक अलग किस्म की राजनीति में अपनी छाप छोड़ने की तैयारी में है. अभी हाल में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि मेरी यात्रा के दौरान प्रशासन और पुलिस द्वारा जो सुरक्षा इंतजाम किये जा रहे है उससे जनता को होने वाली परेशानी से व्यथित हूं, जनता का सेवक होने के नाते मेरे कारण उनको कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. 

दिल्ली में और अन्य राज्यों में मेरी सुरक्षा में केवल एक वाहन साथ चलता है. लेकिन उत्तर प्रदेश में 22 वाहनों का काफिला शामिल था. मेरे लिए किसी भी राज्य में यातायात नहीं रोका जाता. लेकिन उत्तर प्रदेश में मेरा काफिला जब निकलता है तो यातायात रोक दिया जाता है. जिससे लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. मेरी आप से गुजारिश है कि मेरी सुरक्षा में यथासंभव कम से कम वाहन रखे जाए जिससे किसी को कोई तकलीफ न हो. 

हालांकि अभी तक प्रियंका के इस पत्र का कोई जवाब मुख्यमंत्री से नहीं मिला है लेकिन प्रियंका गांधी इस बात पर अड़ गई है कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था में न्यूनतम सुरक्षा बल, वाहन तैनात किए जाए जिससे किसी को कोई असुविधा न हो. 

टॅग्स :प्रियंका गांधीनेल्सन मंडेलाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?