लाइव न्यूज़ :

Priyanka Gandhi On Narendra Modi: 'पीएम मोदी महलों में रहते हैं, क्या वह किसानों की दुर्दशा समझेंगे', प्रियंका गांधी ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 4, 2024 15:16 IST

Priyanka Gandhi On Narendra Modi: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को गुजरात के दौरे पर थी। प्रियंका गांधी ने बनासकांठा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रियंका गांधी ने बनासकांठा में एक चुनावी सभा को संबोधित कियाप्रियंका ने कहा कि जब राहुल गांधी 4000 किलोमीटर चले थे, तो पीएम मोदी अपने महल में बैठे थेपीएम मोदी के सामने कोई आवाज भी उठाता है तो उसे दबा दिया जाता है

Priyanka Gandhi On Narendra Modi: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को गुजरात के दौरे पर थी। प्रियंका गांधी ने बनासकांठा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि जब राहुल गांधी 4000 किलोमीटर चले थे, तो पीएम मोदी अपने महल में बैठे थे। वह किसानों की दुर्दशा नहीं समझेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मेरे भाई को 'शहजादा' कहते हैं।

मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरा भाई 4,000 किलोमीटर पैदल चला, देश की जनता से मिला और उनसे पूछा कि उनके जीवन में क्या समस्याएं हैं, दूसरी ओर, सम्राट नरेंद्र मोदी महलों में रहते हैं, वह किसानों और महिलाओं की मजबूरी को कैसे समझ पाएंगे। उन्होंने कहा कि 'नरेंद्र मोदी सत्ता से घिरे हुए हैं. उनके आसपास के लोग उनसे डरते हैं। अगर कोई आवाज भी उठाता है तो उसे दबा दिया जाता है। 

यहां बताते चले कि प्रधानमंत्री मोदी अपने चुनावी भाषणों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 'शहजादा' कहते रहे हैं। 3 मई को पीएम ने अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने को लेकर राहुल गांधी की आलोचना की थी। पीएम ने कहा था कि मैंने आपको पहले बताया था कि शहजादा वायनाड में हार के डर से अपने लिए एक और सुरक्षित सीट की तलाश शुरू कर देगा। वह 2019 में अमेठी हारने के बाद इतना डर गया था कि उसने दक्षिण की ओर वायनाड की ओर रुख किया। अब वह भाग गया है रायबरेली। ये लोग अक्सर लोगों से कहते फिरते हैं, डरो मत। अब मेरी बारी है उनसे भी यही कहने की 'अरे डरो मत, भागो मत। 

प्रियंका ने कहा कि आज के प्रधानमंत्री की कार्यशैली देखिए। गुजरात ने पीएम मोदी को सम्मान दिया, सत्ता दी, लेकिन वह सिर्फ बड़े लोगों के साथ ही नजर आते हैं। क्या आपने पीएम मोदी को किसी किसान से मिलते देखा है। किसान काले कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सैकड़ों किसान शहीद हो गए, लेकिन प्रधानमंत्री उनसे मिलने तक नहीं गए। फिर जैसे ही चुनाव आता है और उन्हें लगता है कि उन्हें वोट नहीं मिलेगा, तो पीएम मोदी कानून बदल देते हैं।

टॅग्स :प्रियंका गांधीPriyanka Gandhi Vadraनरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?