लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर किया हमला, कहा- ‘जंगलराज’ में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 23, 2021 21:46 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में महिला विरोधी अपराध के मुद्दे को लेकर बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देमथुरा में एक साल से लड़की को परेशान कर रहे गुंडों ने घर में घुसकर उसे छत से फेंक दिया।हमीरपुर में छेड़खानी से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली।यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन राज्य सरकार सो रही है।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक महौल गरमा गया है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के रुठे नेताओं को मनाने में लगे हैं, वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला तेज कर दिया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। दिग्गज नेता प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के मामले में योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन राज्य सरकार सो रही है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधा और कहा कि, राज्य में महिलाओं से जुड़े अपराध जिसे तरीके से हो रहे हैं, इससे रुह कांप जाए। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में घटनाओं का जिक्र भी किया और कहा कि मथुरा में एक साल से लड़की को परेशान कर रहे गुंडों ने घर में घुसकर उसे छत से फेंक दिया।

हमीरपुर में छेड़खानी से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। प्रियंका गांधी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुये कहा कि, जंगलराज में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। गौरतलब है कि, मथुरा में मनचलों की एक खौफनाक करतूत सामने आई है जिसमें बेखौफ मनचले एक घर में घुसे और लोगों से मारपीट की और इसके बाद मनचले एक किशोरी को घर की दूसरी मंजिल से फेंककर फरार हो गए।

ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। लेकिन ठांय-ठाय बोलकर मुंह से गोली चलाने वाली सीएम योगी की यूपी पुलिस अब तक सिर्फ मामले की जांच ही कर रही है। वहीं अपने ट्विट में प्रियंका गांधी ने हमीरपुर की जिस घटना का जिक्र किया है वो वाकई हैरान करने वाला है।

बता दें कि हमीरपुर की राठ तहसील के खराखर गाँव की रहने वाली 20 वर्षीय बीए की छात्रा दीपा को पहले दंबंग परेशान करते हैं... दीपा के घर के के सामने डीजे बजाते हैं और उसे घर के खींचकर जबरन डीजे में नचाने की कोशिश करते हैं।

दबंगों का विरोध कर दीपा पुलिस में शिकायत करती है लेकिन यूपी पुलिस से उसे मदद की जगह सिर्फ गैरजिम्मेदाराना व्यवहार और हताशा मिलती है। दीपा दबंगों से पहले ही तंग ऊपर से यूपी पुलिस के अव्यावहार के चलते मायूसी लेकर घर लौटती है फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेती है।

प्रियंका गांधी ने इन्हीं दो घटनाओं को आधार बनाकर योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि रामराज्य में महिलाएं और उनकी आबरू सिर्फ राम भरोसे ही है, सरकार या पुलिस सिर्फ नाम के लिए है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेसप्रियंका गांधीभारतीय जनता पार्टीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे