उन्नाव गैंगरेप पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- आरोपियों का बचा रही सरकार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 6, 2019 09:53 PM2019-12-06T21:53:13+5:302019-12-06T21:53:40+5:30

प्रियंका गांधी ने कहा है कि आज देश में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं और कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

priyanka gandhi attack on yogi adityanath government over unnao gang rape | उन्नाव गैंगरेप पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- आरोपियों का बचा रही सरकार

उन्नाव गैंगरेप पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- आरोपियों का बचा रही सरकार

Highlightsउन्नाव में हुए गैंगरेप और हत्या से हर कोई सख्ते में है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने देश में हो रहे गैंगरेप और हत्या के मामलों पर केंद्र व राज्य सरकारों पर जमकर निशाना साधा है

उन्नाव में हुए गैंगरेप और हत्या से हर कोई सख्ते में है। ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने देश में हो रहे गैंगरेप और हत्या के मामलों पर केंद्र व राज्य सरकारों पर जमकर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा है कि  सरकार रेप आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

प्रियंका ने कहा है कि आज देश में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं और कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्नाव केस में भी चार महीने लगे रेप की एफआईआर दर्ज करने में  और भी केस तब दर्ज हुआ जब कोर्ट नें कहा था। प्रियंका ने कहा है कि सरकार को तय करना होगा कि सरकार महिलाओं के पक्ष में हैं या फिर अपराधियों के पक्ष में हैं।

अब अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही भी करनी होगी। हम पूरी तरह से महिलाओं के हक के लिए लड़ेंगे। महिलाओं को समाज में सत्ता मिलनी चाहिए। मैं महिलाओं के कहना चाहती हूं कि आगे बढ़िए और राजनीति में आइए, ताकि इस प्रकार के हादसे हों तो आप उनको बचा सकें।

प्रियंका ने कहा है कि निर्भया कांड के बात स्पष्ट कानून बन गया था।फास्ट ट्रैक कोर्ट  के भी प्रोविजन थे, लेकिन उनको लागू करने की भी जरुरत है। योगी सरकार पर उन्नाव गैंगरेप पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा है कि किसी महिला के साथ  अगरअत्याचार होगा और 4 महीने तक एफआईआर तक दर्ज नहीं करेंगे, कोई कार्रवाई नहीं करेंगे, अपराधी को दो महीने में बेल पर छोड़ देंगे। तो फिर आप कानून व्यवस्था लागू नहीं कर रहे हैं। 

Web Title: priyanka gandhi attack on yogi adityanath government over unnao gang rape

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे