लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की साझा की उल्टी तस्वीर, हमलावर हुई प्रियंका चतुर्वेदी, कहा- 'हिंदू रीति-रिवाजों का मजाक...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 26, 2022 10:51 IST

शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में राहुल गांधी की मां नर्मदा की आरती करते हुए एक उल्टी तस्वीर साझा करने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने शुक्रवार को आरती करते हुए अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की थी।तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कहा था कि आज, बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक, भगवान ओंकारेश्वर मंदिर में नर्मदा आरती के साथ पूजा करने का सौभाग्य मिला।चतुर्वेदी ने ईरानी पर ट्रोल टियारा को बनाए रखने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से आगे निकलने की कोशिश में हिंदू रीति-रिवाजों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली: शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में राहुल गांधी की मां नर्मदा की आरती करते हुए एक उल्टी तस्वीर साझा करने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की आलोचना की। गांधी ने शुक्रवार को आरती करते हुए अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की थी और कहा, "आज, बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक, भगवान ओंकारेश्वर मंदिर में नर्मदा आरती के साथ पूजा करने का सौभाग्य मिला।"

पीटीआई के अनुसार, प्रसिद्ध शिव मंदिर के पुजारियों ने गांधी के सिर पर पगड़ी रख दी थी और उनके कंधों पर 'ओम' लिखा हुआ दुपट्टा लपेट दिया था। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने तस्वीर को उल्टा शेयर करते हुए लिखा, "अब ठीक है।" ऐसे में चतुर्वेदी ने ईरानी पर ट्रोल टियारा को बनाए रखने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से आगे निकलने की कोशिश में हिंदू रीति-रिवाजों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया।

प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "असम के सीएम को पछाड़ना है क्योंकि ट्रोल टियारा छीना जा रहा है, इसलिए ट्रोल करने की कोशिश में, टाइटल और टियारा को बरकरार रखने के लिए हिंदू रीति-रिवाजों का मजाक उड़ाते हैं।" कांग्रेस प्रवक्ता लावण्या बल्लाल ने एक ट्वीट में कहा कि मंत्री का राहुल गांधी के प्रति जुनून और नफरत हास्यास्पद चरम पर पहुंच गया है।

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को राज्य के खंडवा जिले में पहुंची। पूर्व कांग्रेस प्रमुख, उनकी बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके परिवार के सदस्यों ने मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में 'माँ नर्मदा' की आरती की। पीटीआई के अनुसार, भाई-बहन की जोड़ी ने नर्मदा नदी के तट पर ब्रह्मपुरी घाट पर पुजारियों के साथ आरती करते हुए दीपदान किया। 

टॅग्स :राहुल गांधीस्मृति ईरानीप्रियंका चतुर्वेदीशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप