लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से जताई नाराजगी, कहा- गुंडों को मिल रही तरजीह

By स्वाति सिंह | Updated: April 17, 2019 14:56 IST

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी द्वारा रिट्वीट की हुई चिठ्ठी के मुताबिक जब वह पार्टी की ओर से राफेल डील के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आई थीं, तब स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की थी। इसके बाद उन सभी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देयह मामला बीते वर्ष का बताया जा रहा है। उस दौरान कांग्रेस राफेल विवाद को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर थी।प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट के साथ इस मामले से जुड़ी एक चिट्ठी रिट्वीट भी किया है। 

कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी ही पार्टी पर आरोप लगाया है कि जो महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं उन गुंडों को तवज्जो दी जा रही है।

प्रियंका ने ट्वीट किया 'पार्टी में जो लोग मेहनत करके अपनी जगह बना रहे हैं, उनके बदले ऐसे लोगों को तवज्जो मिल रही है। मैंने पार्टी के लिए गालियां और पत्थर खाए हैं बावजूद इसके पार्टी के नेताओं ने ही मुझे धमकियां दीं। जो लोग मुझे धमकियां दे रहे थे वह बच गए हैं। ऐसे लोगों का बिना किसी कार्रवाई के बच जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं।' प्रियंका चतुर्वेदी ने इस ट्वीट के साथ इस मामले से जुड़ी एक चिट्ठी रिट्वीट भी किया है। 

कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा रिट्वीट की हुई चिठ्ठी के मुताबिक जब वह पार्टी की ओर से राफेल डील के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आई थीं, तब स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की थी। इसके बाद उन सभी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई थी।

लेकिन अब पार्टी ने इस घटना पर खेद जताते हुए उन सभी कार्यकर्ताओं को उनके पदों पर दोबारा बहाल कर दिया है। चिट्ठी के मुताबिक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया की सिफारिशों के बाद ही उन कार्यकर्ताओं को बहाल किया गया है। 

बता दें कि यह मामला बीते वर्ष का बताया जा रहा है। उस दौरान कांग्रेस राफेल विवाद को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर थी। तब राफेल डील को लेकर कांग्रेस देशभर में मोदी सरकार के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।

टॅग्स :प्रियंका चतुर्वेदीलोकसभा चुनावकांग्रेसज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर