लाइव न्यूज़ :

प्रियंका ने भाजपा पर हमला किया, किसानों के फायदे के लिए गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग की

By भाषा | Updated: September 2, 2021 18:32 IST

Open in App

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढती कीमतों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर प्रहार किया एवं आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्ष में किसानों से गन्ने की खरीद कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनके निशाने पर उत्तर प्रदेश की सरकार थी या केंद्र की सरकार क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले ही हफ्ते अक्टूबर, 2021 से शुरू हो रहे अगले विपणन वर्ष के लिए चीनी मालिकों द्वारा गन्ना किसानों के लिए देय न्यूनतम दाम पांच रूपये बढ़ाकर 290 रूपये प्रति क्विंटल कर दिये हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार हर महीने रसोई गैस (एलपीजी) के दाम बढ़ा रही है और पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें तीन-चार महीनों में 60 से 70 बार बढ़ चुकी हैं। प्रियंका गांधी ने हैशटैग ‘महंगे दिन’ और ‘गन्ने के दाम बढ़ाओ’ के साथ ट्वीट किया और लिखाख् “लेकिन तीन वर्षों से किसानों के लिए गन्ने की कीमतें नहीं बढ़ीं ।” कांग्रेस नेता ने पिछले सप्ताह भी यह मुद्दा उठाया था और कहा था कि किसानों के लिए डीजल एवं बिजली की कीमतों में नियमित बढ़ोत्तरी के बावजूद गन्ने की कीमत में पिछले तीन वर्ष में कोई वृद्धि नहीं की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?