लाइव न्यूज़ :

सनातन धर्म विवाद पर बोले कांग्रेस नेता प्रियंक खड़गे- 'मेरा धर्म संविधान है'

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 7, 2023 14:07 IST

सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर उदयनिधि स्टालिन और प्रियंक खड़गे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

Open in App

नई दिल्ली: सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन और कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खड़गे के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के एक दिन बाद खड़गे ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उनके बयान का इरादा किसी भी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। एएनआई से खड़गे ने कहा, "मैंने कहा कि कोई भी धर्म जो इंसानों के बीच भेदभाव करता है, वह धर्म नहीं है।"

उन्होंने ये भी कहा, "मैं संविधान को मानता हूं, मेरा धर्म संविधान है। अगर वे मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करना चाहते हैं या वे मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो यह व्यक्तियों पर निर्भर है, मुझे वास्तव में इसकी परवाह नहीं है।" अपने बयान को कथित तौर पर तोड़-मरोड़कर पेश करने के लिए भाजपा की आलोचना करते हुए कर्नाटक के मंत्री ने कहा कि वे भाषा नहीं समझते हैं और प्राथमिकी दर्ज कर सकते हैं।

प्रियंक खड़गे ने कहा, "मैंने बस इतना कहा है कि संविधान मेरा धर्म है।' क्या बीजेपी को इससे कोई दिक्कत है? ये लोग कन्नड़, हिंदी या अंग्रेजी नहीं समझते हैं। वे जितनी चाहें उतनी एफआईआर दर्ज करें, वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं।" 

एक अन्य घटनाक्रम में उदयनिधि स्टालिन ने भी एक बयान जारी कर कहा कि वह पीएम मोदी और बीजेपी पर मणिपुर हिंसा और अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सनातन चाल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कानूनी रूप से सभी मामलों का सामना करेंगे।

टॅग्स :उदयनिधि स्टालिनकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी