लाइव न्यूज़ :

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निजी विश्वविद्यालय भी आगे आएं: मिश्र

By भाषा | Updated: October 30, 2021 18:36 IST

Open in App

जयपुर, 30 अक्टूबर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बालिका शिक्षा पर बल देते हुए शनिवार को कहा कि निजी विश्वविद्यालयों को अपने यहां इस बारे में विशेष कदम उठाने चाहिए ताकि बालिकाओं की प्रतिभा उभर कर सामने आ सके।

उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थाओं में छात्राओं के नामांकन में सुधार पर बल देते हुए कहा कि बालिकाओं को यदि अवसर दिए जाते हैं तो वह अपने आपको हर क्षेत्र में उत्कृष्ट साबित कर सकती हैं। वह जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के 11वें दीक्षांत समारोह में सम्बोधित कर रहे थे।

मिश्र ने कहा कि कि जिस समाज में बालिकाएं अधिक शिक्षित होती हैं, वह तेजी से विकास करता है इसलिए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है ।

राज्यपाल ने इस अवसर पर नई शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए कहा कि 34 वर्षों के बाद देश की नई शिक्षा नीति बनी है जिसका उद्देश्य शिक्षा को विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में सहायक बनाना है। उन्होंने विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण और नवोन्मेषी शोध को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि शोध गतिविधियों से विद्यार्थियों की आलोचनात्मक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता विकसित होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि शोध ऐसे होने चाहिए जो अकादमिक एवं सामाजिक दोनों दृष्टि से उपयोगी हों।

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संविधान मानव अधिकारों और कर्तव्यों का वैश्विक दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी संविधान के प्रति जागरूक रहे, इस उद्देश्य से प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क बनवाने की पहल की गई है। उन्होंने सुझाव दिया कि निजी विश्वविद्यालय भी इस दिशा में पहले करें ताकि यहां के विद्यार्थी संविधान के उच्च आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा प्राप्त कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी