लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: राजस्थान की विभिन्न जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा बढ़ाई

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 22, 2019 23:02 IST

जयपुर के केंद्रीय कारागार में बुधवार को साथी कैदियों द्वारा पाकिस्तानी कैदी शकरउल्ला (45) की हत्या के बाद राज्य की विभिन्न जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Open in App

जयपुर के केंद्रीय कारागार में बुधवार को साथी कैदियों द्वारा पाकिस्तानी कैदी शकरउल्ला (45) की हत्या के बाद राज्य की विभिन्न जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वर्तमान में राज्य की विभिन्न जेलों में 16 पाकिस्तानी कैदी बंद है.

जयपुर-बीकानेर में पांच पांच, जोधपुर में दो, श्रीगंगानगर में तीन और एक पाकिस्तानी कैदी कोटा की जेल में बंद है. पुलिस महानिदेशक (जेल) एन.आर.के. रेड्डी ने बताया कि राज्य की विभिन्न जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा को लेकर गुरुवार को जेलों में तलाशी अभियान चलाया गया था.

इस बीच, पाकिस्तानी कैदी शकरउल्ला के शव का दावा करने के लिए पाक उच्चायोग की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है, शव को गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद एसएमएस अस्पताल में डीप फ्रीजर में रखा गया है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव स्वरूप ने कहा, ''हमें उच्चायोग की तरफ से अभी तक किसी प्रकार का कोई संदेश नहीं मिला है.

यदि उच्चायोग की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है तो हम सरकार के निर्देश की प्रतीक्षा करेंगें.'' उल्लेखनीय है कि जयपुर की केंद्रीय जेल में बंद पाकिस्तानी नागरिक शकरउल्ला 2011 से जयपुर की केंद्रीय जेल में बंद था. 2017 में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी. वह गैरकानूनी गतिविधि निरोधक (यूएपीए) कानून के तहत आजीवन कारावास की सजा काट रहा था.

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब