मंडोली कारागार में कैदियों ने खुद को चोट पहुंचाई, 25 कैदी घायल: अधिकारी
By भाषा | Published: September 28, 2021 01:34 PM2021-09-28T13:34:18+5:302021-09-28T13:34:18+5:30
नयी दिल्ली,28 सितंबर नयी दिल्ली के मंडोली कारागार की जेल नंबर 11 में बंद दो कैदियों को बाहर जाने की इजाज़त नहीं मिलने पर विरोध स्वरूप कैदियों ने खुद को चोट पहुंचाई। घटना में 25 कैदी घायल हो गए हैं।
अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार शाम की है।
जेल अधिकारियों के अनुसार सभी कैदी मामूली रूप से घायल हुए हैं, घायलों में से एक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद उसे वापस जेल पहुंचा दिया गया।
महानिदेशक(दिल्ली कारागर) संदीप गोयल ने बताया,‘‘ दो कैदी बिना किसी बात के वॉर्ड से बाहर जाना चाहते थे और इसकी मंजूरी नहीं मिलने पर उन्होंने खुद को चोट पहुंचाई और अन्य को भी ऐसा करने के लिए उकसाया।’’
उन्होंने कहा कि सभी को मामूली चोटें आई हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।