झारखंड के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव का तबादला

By भाषा | Published: January 23, 2021 11:42 AM2021-01-23T11:42:12+5:302021-01-23T11:42:12+5:30

Principal Health Secretary of Jharkhand transferred | झारखंड के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव का तबादला

झारखंड के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव का तबादला

रांची, 23 जनवरी झारखंड सरकार ने प्रमुख स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी का तबादला करके उनके स्थान पर राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव केके सोन को नियुक्त किया है।

राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार रात जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

अधिसूचना के अनुसार झारखंड के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव केके सोन को स्वास्थ्य विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है जबकि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को छोटानागपुर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है।

इसमें कहा गया है कि श्री कृष्ण लोक सेवा संस्थान के महानिदेशक एल खियांग्ते को अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Principal Health Secretary of Jharkhand transferred

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे