लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के दौरे से कोविड का टीका बना रही दशकों पुरानी इकाइयों को स्वीकार्यता मिली : आनंद शर्मा

By भाषा | Updated: November 30, 2020 00:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कोविड-19 का टीका विकसित कर रही कंपनियों की इकाइयों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दौरा किए जाने को लेकर रविवार को कहा कि इससे भारतीय वैज्ञानिकों का सम्मान हुआ है और इन संस्थानों की स्वीकार्यता को दर्शाता है, जिन्हें भारत ने कई दशकों में स्थापित किया है।

एक दिन पहले ही कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर निशाना साधा था, जिसके बाद शर्मा की टिप्पणी सामने आई है।

शर्मा ने प्रधानमंत्री से टीके के उपलब्ध होते ही एक कुशल और न्यायसंगत व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील भी की ताकि अग्रिम पंक्ति के कोविड योद्धाओं का मनोबल मजबूत हो सके और राष्ट्र को पुन: आश्वस्त किया जा सके।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने रविवार रात को एक ट्वीट में कहा कि वह इससे पहले किए गए अपने अन्य ट्वीट में हुई गलती के लिए क्षमा चाहते हैं, ''जहां पंक्तियां छूट गईं, जिसके परिणामस्वरूप कुछ असमंजस की स्थिति बन गई।''

शर्मा ने अपने संशोधित ट्वीट में कहा, '' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला की यात्रा भारतीय वैज्ञानिकों और कोविड-19 के लिए टीका तैयार करने के उनके काम का सम्मान है। यह उन संस्थाओं का भी सम्मान एवं स्वीकार्यता है, जिन्हें भारत ने कई दशकों में तैयार किया है, जिनमें भारत को दुनिया का सबसे बड़ा टीका निर्माता बनाने की विशेषज्ञता और क्षमता है। प्रधानमंत्री से आग्रह है कि टीका उपलब्ध होने पर कुशल और न्यायसंगत व्यवस्था सुनिश्चित करें।''

इससे पहले किए गए ट्वीट में शर्मा ने कहा था, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला की यात्रा भारतीय वैज्ञानिकों और कोविड-19 के लिए टीका तैयार करने के उनके काम का सम्मान है। यह अग्रिम पंक्ति के कोविड योद्धाओं का मनोबल बढ़ाएगा और राष्ट्र को पुन: आश्वस्त करेगा।''

शर्मा ने कहा था, ''यह उन संस्थाओं का भी सम्मान है, जिन्हें भारत ने कई दशकों में तैयार किया है, जिनमें भारत को दुनिया का सबसे बड़ा टीका निर्माता बनाने की विशेषज्ञता और क्षमता है। प्रधानमंत्री से आग्रह है कि टीका उपलब्ध होने पर कुशल और न्यायसंगत व्यवस्था सुनिश्चित करें।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का दौरा कर कोरोना वायरस के टीके के विकास और निर्माण प्रक्रिया की समीक्षा की थी।

प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर उनकी आलोचना करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था, ‘‘मोदी जी कंपनियों के दफ़्तर जा फ़ोटो खिंचा रहे हैं और लाखों किसान दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। काश, प्रधानमंत्री जहाज़ की बजाय ज़मीन पर किसान से बात करते।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कोरोना का टीका वैज्ञानिक और शोधकर्ता ढूंढेंगे। देश का पेट किसान पालेंगे। लेकिन मोदी जी और भाजपा के नेता कुछ नहीं करके सिर्फ प्रचार पर केंद्रित हैं।’’

हाल के दिनों में कई मुद्दों पर कांग्रेस के नेताओं ने अलग-अलग विचार व्यक्त किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?