लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री की नाकामी, केंद्र की ‘जीरो रणनीति’ से पूर्ण लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है देश: राहुल

By भाषा | Updated: May 6, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘नाकमी’ और केंद्र सरकर की ‘जीरो रणनीति’ की वजह से देश पूर्ण लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ण लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए गरीब लोगों को आर्थिक पैकेज दिए जाने की जरूरत है।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले साल का अनियोजित लॉकडाउन जनता पर घातक वार था इसलिए मैं सम्पूर्ण लॉकडाउन के ख़िलाफ़ हूं। लेकिन प्रधानमंत्री की नाकामी व केंद्र सरकार की ज़ीरो रणनीति देश को पूर्ण लॉकडाउन की ओर धकेल रही है। ऐसे में ग़रीब जनता को आर्थिक पैकेज और तुरंत हर तरह की सहायता देना ज़रूरी है।’’

राहुल गांधी ने पिछले दिनों भी कहा था कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए कुछ दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लगाने और गरीब तबकों को आर्थिक सहायता देने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम