लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री केयर फंडः चीन,पाकिस्तान और क़तर से मिले चंदे, रणदीप सुरजेवाला बोले-मोदी सरकार खुलासा करे

By शीलेष शर्मा | Updated: December 16, 2020 19:38 IST

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कई ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। 27 देशों से कुल कितने हजार करोड़ रुपए इस फंड के लिए मिले?

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने पूछा कि फंड में पाकिस्तान से कितना पैसा आया और किसने दिया?कतर की वह कौन सी दो कंपनियां हैं जिन्होंने इस फंड में दान किया और कितना पैसा मिला?भारतीय दूतावासों ने पीएम केयर्स फंड के लिए आखिर क्यों प्रचार किया और दान लिया?

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री केयर फंड को लेकर सरकार सवालों के घेरे में फँस गयी है। सरकार पर कथित आरोप है कि वह दुनिया में फैले भारतीय दूतावासों पर इस बात के लिये दबाव बना रही है कि भारतीय दूतावास अपने देशों से इस फंड में पैसा जुटाने के लिये उस देश की बड़ी कंपनियों को तैयार करें।

इस विवाद में पाकिस्तान ,क़तर और चीन से मिला पैसा भी जुड़ गया है, नतीजा राजनीतिक दल हमलावर होकर पूछ रहे हैं कि सरकार विदेशों से मिले चंदे और उसके स्रोत का खुलासा करे। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर हमला करते हुये कहा कि पीएम केयर फंड का ऑडिट सीएजी से इसी कारण सरकार नहीं करा रही है क्योंकि ऑडिट से उन कारनामों की पोल खुल जायेगी जिसे सरकार छिपा रही है।

कांग्रेस ने पूछा कि दुनिया के 27 देशों से इस फंड में कितने करोड़ का चंदा आया है ,सरकार देश को बताये।क्या सरकार विदेशी कंपनियों से चंदा लेने के बदले में उन विदेशी कंपनियों को किसी रूप में उप कृत कर रही है। सरकार ने विदेशों से प्राप्त हो रहे चंदे को एफसीआरए के दायरे से बाहर क्यों किया है।

यह जानते हुये कि यह छूट का प्रावधान कानून में केवल धर्मार्थ इकाइयों को प्राप्त है। ग़ौरतलब है कि कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष पहले भी सरकार को इस मुद्दे पर घेर चुका है और लगातार सीएजी से ऑडिट कराने की मांग उठा चुका है। 

द क्विंट में प्रकाशित रिपोर्ट के हवाले से सुरजेवाला ने कहा कि, “आरटीआई से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि 27 देशों में भारतीय दुतावासों ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले पीएम केयर्स के लिए प्रचार किया भारी भरकम दान लिया जो हजारों करोड़ में है, इसके बावजूद इस फंड को सीएजी, आरटीआई या फिर ऑडिट के दायरे से अलग रखा गया।”

टॅग्स :पीएम केयर्स फंडकांग्रेसचीनपाकिस्ताननरेंद्र मोदीरणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत