लाइव न्यूज़ :

CWC बैठक से बाहर निकले राहुल गांधी, कहा-जम्मू-कश्मीर पर चर्चा की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष के चयन पर अभी फैसला नहीं हुआ है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 10, 2019 22:55 IST

उम्मीद है कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। ऐसे में राहुल गांधी ने मीटिंग से बाहरकर मीडिया से बात की है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर पर चर्चा की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष के चयन पर अभी फैसला नहीं हुआ है। सरकार को बताना चाहिए कि वहां क्या चल रहा है।

राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर पर चर्चा की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष के चयन पर अभी फैसला नहीं हुआ है। मीटिंग चल रही है। जम्मू-कश्मीर से हिंसा की खबरें आ रही हैं, हम इस बारे में चिंतित हैं। सरकार को बताना चाहिए कि वहां क्या चल रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर से चिंताजनक खबरें आ रही हैं और वहां के हालात के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश को पूरी पारदर्शिता के साथ बताना चाहिए।

 कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से बाहर आकर गांधी ने संवाददाताओं से कहा,जम्मू-कश्मीर से जो खबरें आ रही हैं वो चिंताजनक हैं। खबरें आ रही हैं कि जम्मू-कश्मीर में हालात खराब हो गए हैं। प्रधानमंत्री देश को बताएं कि जम्मू-कश्मीर में हालात क्या है? उन्हें पूरी पारदर्शिता के साथ देश को इस बारे में बताना चाहिए। 

गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के कई प्रावधान खत्म करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने का कदम उठाया है । 

इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, कई प्रदेश अध्यक्ष और कई अन्य नेता शामिल हैं।

टॅग्स :राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह