लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी का लेख विदेश के 27 अखबारों ने 10 भाषाओं में छापा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 27, 2018 03:00 IST

इस दौरान सभी देशों की साझा संस्कृति और सभ्यतागत संबंधों के जरिए विकसित दोस्ती का असाधारण रूप दिखाई दिया। इसमें पीएम मोदी ने इसे एक साथ 10 देशों के राष्ट्राध्यक्षों का गणतंत्र दिवस के मौके पर आना देश के लिए सम्मान की बात कही है।

Open in App

शुक्रवार को 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक आलेख लिखा है, जिसमे भारत में आए मुख्य मेहमान के तौर पर आए 10 आसियान देशों के स्थानीय अखबारों में छपा है। इन 10 देशों की 10 भाषाओं के 27 अखबारों ने इस लेख को प्रकाशित किया है।

विदेशी अखबारों में इस मौके को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक चौथाई दुनिया की दोस्ती बताया है। इस लेख में पीएम मोदी ने भारत और आसियान देशों की दोस्ती को बेहद खास और महत्वपूर्व बताया है। इस बात की जानकारी खुद भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 69वां गणतंत्र दिवस यादगार मौका रहा। 

इस दौरान सभी देशों की साझा संस्कृति और सभ्यतागत संबंधों के जरिए विकसित दोस्ती का असाधारण रूप दिखाई दिया। इसमें पीएम मोदी ने इसे एक साथ 10 देशों के राष्ट्राध्यक्षों का गणतंत्र दिवस के मौके पर आना देश के लिए सम्मान की बात कही है।

मोदी ने कहा कि नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में 10 आसियान देशों के नेताओं की मेजबानी केवल 'कोई साधारण समारोह नहीं है', बल्कि भारत और आसियान देशों को करीब लाने के लिए 'इन देशों के 190 करोड़ लोगों के बीच मजबूत साझेदारी के लिए महान वादा है।' उन्होंने कहा कि भारत अपने 10 पूर्वी पड़ोसी देशों के साथ एक दृष्टिकोण साझा करता है, जो "समावेशी और एकजुटता की वचनबद्धता पर विकसित हुआ है, यह दृष्टिकोण आकार से परे सभी देशों की संप्रभुता में विश्वास करता है, और व्यापार व आदान-प्रदान के मुक्त और खुले रास्ते का समर्थन करता है।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगणतंत्र दिवसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप