लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी फरवरी में इस दिन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खड़ का करेंगे उद्घाटन, राजधानी से जयपुर की दूरी होगी कम

By अंजली चौहान | Updated: January 30, 2023 18:56 IST

एक्सप्रेसवे के पहले खड़ के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी दौसा जाएंगे, जहां उनके और कार्यक्रम भी हो सकते हैं। 4 फरवरी को पीएम मोदी एक्सप्रेसवे के पहले खंड का उद्घाटन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे 4 फरवरी को पीएम मोदी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन करेंगे।एक्सप्रेसवे से दिल्ली और जयपुर के बीच सफर करने से 2 घंटे कम लगेंगे।बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे से दिल्ली-मुंबई का सफर 12 से 13 घंटों में पूरा हो सकेगा।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जयपुर सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल की नई सौगात सड़क यात्रा करने वाले लोगों को देने जा रहे हैं। दरअसल, दिल्ली से मुंबई के बीच बन रहे एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खड़ का काम लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में प्रधानमंत्री 4 फरवरी को इसका उद्घाटन करने वाले हैं। पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद ये एक्सप्रेसवे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। 

एक्सप्रेसवे के पहले खड़ के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी दौसा जाएंगे, जहां उनके और कार्यक्रम भी हो सकते हैं। पीएम के दौरे को लेकर बीजेपी और NHAI की ओर से तैयारियां की जा रही है। 1350 किलोमीटर लंबे दिल्ली मुंबई कॉरिडोर 8 लेन एक्सप्रेसवे का ये पहला फेज है जो 210 किलोमीटर है। 

गौरतलब है कि एक्सप्रेस पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली से जयपुर के बीच यात्रा के समय को लगभग दो घंटे कम कर देगा। 

12 घंटों में दिल्ली से मुंबई पहुंच जाएंगे आप 

दिल्ली से हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात से होकर गुजरने वाले एक एक्सप्रेसवे से दिल्ली से मुंबई महज 12 से 13 घंटों में पहुंच सकेंगे। इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की आधारशिला 2019 में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रखी थी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्लीमुंबईजयपुरएक्सप्रेस वे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी