लाइव न्यूज़ :

T20 विश्व कप जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रविड़, विराट कोहली, कप्तान से की कॉल पर बात, सोशल मीडिया के जरिए PM ने साझा किए वो पल

By आकाश चौरसिया | Updated: June 30, 2024 13:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया के टी-20 विश्व कप 2024 जीतने पर रविवार को फोन लगाया। इसके साथ ही उन्होंने राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से की कॉल पर बात। साथ ही सभी को खास संदेश भी देते हुए शुभकामनाएं भी दी।

Open in App
ठळक मुद्देरोहित शर्मा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कॉल पर बातस्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पीएम का खास संदेशइन सबके साथ हुई बातचीत को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री ने शेयर किया

T20 World Cup: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम से कॉल कर बात की और सभी को विश्वकप फाइनल मुकाबला जीतने पर ढेरों बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान उन्होंने टीम के कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और भारतीय टीम के कोच से बात के कुछ पल को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। इसे लेकर अब सोशल मीडिया पर चर्चा भी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि शनिवार को संपन्न हुए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 7 रनों से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।  

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए बताया कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम से बात की और टी-20 विश्व कप को जीतने पर हर एक खिलाड़ी को शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने आगे कहा, 'पूरे टूर्नामेंट में सभी ने उत्कृष्ट कौशल और जज्बा दिखाया है। प्रत्येक खिलाड़ी की प्रतिबद्धता बहुत प्रेरक है'।

'आपकी बल्लेबाजी, कप्तानी..'- पीएम मोदी ने रोहित शर्मा से कहाइसके साथ ही उन्होंने लगातार कई पोस्ट शेयर किया और बताया कि उन्होंने रोहित शर्मा, भारतीय टीम के कोच और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से भी बात की। उन्होंने रोहित शर्मा से बात करते हुए कहा,  'प्रिय रोहित शर्मा, आप उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी हैं। आपकी आक्रामक मानसिकता, बल्लेबाजी और कप्तानी ने भारतीय टीम को एक नया आयाम दिया है। आपका टी20 करियर हमेशा याद रखा जाएगा। आज आपसे बात करके खुशी हो रही है'।

आप नई जनरेशन के खिलाड़ियों को.., पीएम ने की विराट कोहली से बातफिर पीएम मोदी ने विराट कोहली से भी बात करते हुए कहा, 'आप से बात करते हुए मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। जिस तरह से आपने टी-20 विश्वकप के फाइनल में खेला और इस क्रम को अंत तक जारी रखा, काफी तारीफ वाली बात है। आप पहले भी हर फॉर्मेट में इस तरह की गेम दिखा चुके हैं। टी-20 जैसा बड़ा फॉर्मेट आपको मिस करेगा, लेकिन मुझे विश्वास है कि आप आने वाली नई जनरेशन के खिलाड़ियों को भी मोटिवेट करते रहेंगे।'  

कोच राहुल द्रविड़ को पीएम ने क्या कहाइनके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कोच और पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ से बात करते हुए पीएम ने कहा, 'आपका अटूट समर्पण, रणनीतिक और सही प्रतिभा के जरिए टीम को नई दिशा दी। भारत आपके योगदान और पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए आपका आभारी है। हम विश्व कप उठाते हुए देखकर आपके लिए बहुत खुश हैं।'

इस फोन कॉल के दौरान पीएम मोदी ने हार्दिक पांड्या की शानदार परफॉर्मेंस और उनके द्वारा कराए गए मैच के आखिर ओवर की सरहाना भी की और यही नहीं मैच में अद्भुत कैच लपकने वाले भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह बाउंड्री से डेविड मिलर के छक्के को रोकर उनका कैच लपका। इसके लिए भी उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से भी उनके योगदान के लिए प्रशंसा की। 

टॅग्स :क्रिकेटविराट कोहलीराहुल शर्माराहुल द्रविड़नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटIPL Match 2026, KKR vs SRH Today: प्लेइंग-11 से लेकर पिच मिजाज तक, कब, कहां देखें कोलकाता और हैदराबाद के बीच महामुकाबला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्रिकेटLSG vs DC Highlights: समीर रिजवी का तूफानी पचासा, दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मैच

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?