लाइव न्यूज़ :

''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन धर्म के प्रतीक हैं, उन्होंने हिंदू के स्वाभिमान को जगाया है'', स्वामी चक्रपाणि ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 31, 2023 12:41 IST

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन धर्म के प्रतीक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रमुख स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि पीएम मोदी सनातन धर्म के प्रतीक हैंपीएम मोदी ने जिस तरह से हिंदू के स्वाभिमान को जगाया है, वह अपने आप में अद्वितीय है प्रधानमंत्री अयोध्या जाते हैं तो दुनिया भर के हिंदुओं का आत्म-सम्मान जगाता है

नई दिल्ली: अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन धर्म के प्रतीक हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार की निंदा करते हुए कहा कि उस दौरान तो राज्य स्तर का मंत्री भी अयोध्या जाने में शर्म महसूस करता था।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार चक्रपाणि महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विभिन्न धार्मिक स्थलों का दौरा करके उन लोगों को संदेश दिया है, जो धर्मनिरपेक्षता के नाम पर तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निश्चित रूप से आज सनातन के प्रतीक हैं। जिस तरह से उन्होंने हिंदू के स्वाभिमान को जगाया है, वह अपने आप में अद्वितीय है। मुझे याद है जब यूपीए सरकार थी तो हम धार्मिक शहरों के विकास के लिए मनमोहन सिंह सरकार से विकास पैकेज की मांगा करते थे लेकिन वो सरकार हमें नजरअंदाज करती थी।''

स्वामी चक्रपाणि ने यूपीए शासन की आलोचना करते हुए कहा, "यहां तक ​​कि उस समय किसी राज्य स्तर के मंत्री को भी अयोध्या जाने और वहां पर राम लला का दर्शन करने में शर्म महसूस होती थी लेकिन आज देश के प्रधानमंत्री अयोध्या जाते हैं और राम लला के सामने पूजा करते हैं। यह निश्चित रूप से दुनिया भर के हिंदुओं का आत्म-सम्मान जगाता है।"

उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने धार्मिक स्थलों का दौरा उन लोगों को एक बड़ा संदेश दिया है, जिन्होंने धर्मनिरपेक्षता के नाम पर केवल मुसलमानों को खुश करने और हिंदुओं को अपमानित करने का काम किया है।"

मालूम हो कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रमुख स्वामी चक्रपाणि का यह बयान आगामी 22 जनवरी से पहले आया है, जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का अभिषेक समारोह होना है और पीएम मोदी द्वारा बीते शनिवार को अयोध्या का दौरा किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते शनिवार को अयोध्या का एक दिवसीय दौरा किया। उस दौरान पीएम मोदी ने 15,700 करोड़ रुपये की 46 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन कार्यक्रमों में अयोध्या धाम जंक्शन, महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन और 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाना शामिल था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअयोध्याराम मंदिरमनमोहन सिंहUPABJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो