पीएम मोदी ने ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली रेलवे लाइन का किया उद्घाटन, कहा - ये नई रेल लाइन, मुंबई को देगी अधिक रफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2022 17:26 IST2022-02-18T17:06:22+5:302022-02-18T17:26:24+5:30

उद्घाटन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये नई रेल लाइन, मुंबई वासियों के जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएंगी, उनकी ईज ऑफ लिविंग बढ़ाएगी।

Prime Minister Narendra Modi inaugurates newly commissioned rail line between Thane and Diva in Maharashtra | पीएम मोदी ने ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली रेलवे लाइन का किया उद्घाटन, कहा - ये नई रेल लाइन, मुंबई को देगी अधिक रफ्तार

पीएम मोदी ने ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली रेलवे लाइन का किया उद्घाटन, कहा - ये नई रेल लाइन, मुंबई को देगी अधिक रफ्तार

Highlightsपीएम ने कहा, लोकल की सुविधा को विस्तार देने के केंद्र के कमिटमेंट का है हिस्सारेलवे लाइनें लगभग 620 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई हैं

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में शुक्रवार को ठाणे और दिवा के बीच नई चालू रेल लाइन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा, ठाणे-दिवा के बीच नई बनी पांचवीं और छठी रेल लाइन के शुभारंभ पर हर मुंबईकर को बहुत-बहुत बधाई। 

पीएम मोदी ने कहा, ये नई रेल लाइन, मुंबई वासियों के जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएंगी, उनकी ईज ऑफ लिविंग ( Ease of Living) बढ़ाएगी। ये नई रेल लाइन, मुंबई की कभी ना थमने वाली जिंदगी को और अधिक रफ्तार देगी। 

उन्होंने कहा, आज से सेंट्रल रेलवे लाइन पर 36 नई लोकल चलने जा रही हैं। इनमें से भी अधिकतर AC ट्रेनें हैं। ये लोकल की सुविधा को विस्तार देने, लोकल को आधुनिक बनाने के केंद्र सरकार के कमिटमेंट का हिस्सा है।

पीएम मोदी ने कहा, मुंबई महानगर ने आज़ाद भारत की प्रगति में अपना अहम योगदान दिया है। अब प्रयास है कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी मुंबई का सामर्थ्य कई गुणा बढ़े। इसलिए मुंबई में 21वीं सदी के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर हमारा विशेष फोकस है।

उन्होंने कहा, अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड रेल आज मुंबई की, देश की आवश्यकता है। ये मुंबई की क्षमता को, सपनों के शहर के रूप में मुंबई की पहचान को सशक्त करेगी। ये प्रोजेक्ट तेज़ गति से पूरा हो, ये हम सभी की प्राथमिकता है।

मालूम हो कि ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेलवे लाइनें लगभग 620 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई हैं और इसमें 1.4 किमी लंबा रेल फ्लाईओवर, 3 प्रमुख पुल, 21 छोटे पुल हैं।

ये लाइनें मुंबई में उपनगरीय ट्रेन के यातायात के साथ लंबी दूरी की ट्रेन के यातायात के हस्तक्षेप को काफी हद तक दूर कर देंगी। इन लाइनों से शहर में 36 नई उपनगरीय ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी।

Web Title: Prime Minister Narendra Modi inaugurates newly commissioned rail line between Thane and Diva in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे