लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नये मेट्रो स्टेशन ''यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25'' का शुभारंभ किया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 17, 2023 12:08 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 73वें जन्मदिन के मौके पर द्वारका में दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के नये मेट्रो स्टेशन 'यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25' का उद्घाटन किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25' मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5,400 करोड़ रुपये की लगात से बनने वाले आईआईसीसी की नींव रखी द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो पर छह कोच वाली कुल आठ ट्रेनें संचालित होंगी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 73वें जन्मदिन के मौके पर द्वारका में दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के नये मेट्रो स्टेशन 'यशोभूमि' का रविवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5,400 करोड़ रुपये की लगात से बनने वाले यशोभूमि नामक इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (आईआईसीसी) के पहले चरण का शुभारंभ किया।

यशोभूमि का कुल परियोजना क्षेत्र 8.9 लाख वर्गमीटर है। फिलहाल 1.8 लाख वर्गमीटर में 5,400 करोड़ की लागत से निर्माण किया गया है। वहीं, मेट्रों स्टेशन के शुरू होने से यात्रियों को आईजीआई हवाई अड्डे के टर्मिनल व नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के साथ प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर पहुंचने में सुविधा होगी।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार बनने वाले नये आईआईसीसी के विशाल क्षेत्र में अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर सभागार, एक भव्य बॉलरूम और 13 बैठक कक्ष सहित 15 सम्मेलन कक्ष बनेंगे, जिनकी कुल क्षमता 11,000 प्रतिनिधियों को एक साथ समाहित करने की होगी।

यशोभूमि नामक इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (आईआईसीसी) के बनने बाद देश की राजधानी दिल्ली को अपना दूसरा विश्व स्तरीय प्रदर्शनी-सम्मेलन केंद्र मिलेगा। आईआईसीसी उद्घाटन से पूर्व पीएम मोदी ने द्वारका सेक्टर 21 से द्वारका सेक्टर 25 तक नए मेट्रो स्टेशन 'यशोभूमि' का भी उद्घाटन किया।

नये मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन के बाद एयरपोर्ट लाइन पर मेट्रो की रफ्तार 110 किमी से बढ़कर 120 किमी प्रतिघंटा हो जाएगी। इस लाइन पर यात्रियों को रविवार दोपहर 3 बजे से सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी। यह ऑरेज रंग की लाइन होगी। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन कॉरिडोर पर द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो सेक्शन पर छह कोच वाली कुल आठ ट्रेनें होंगी, जो कि 10 मिनट के अंतराल पर संचालित की जाएंगी। तेज गति से ट्रेनों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए कॉरिडोर पर 2.6 लाख से अधिक टेंशन क्लैंप बदले गए।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमेट्रोदिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनद्वारका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?