मलयालम भाषा के कवि विष्णुनारायणन नंबूथिरी के निधान पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

By भाषा | Published: February 25, 2021 08:50 PM2021-02-25T20:50:16+5:302021-02-25T20:50:16+5:30

Prime Minister mourns Malayalam language poet Vishnunarayanan Nambuthiri's funding | मलयालम भाषा के कवि विष्णुनारायणन नंबूथिरी के निधान पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

मलयालम भाषा के कवि विष्णुनारायणन नंबूथिरी के निधान पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

नयी दिल्ली, 25 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मलयालम भाषा के प्रख्यात कवि विष्णुनारायणन नंबूथिरी के निधन पर शोक जताया और कहा कि संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

नंबूथिरी का केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी गिनती समकालीन मलयालय साहित्य के श्रेष्ठ साहित्यकारों में होती है। वर्ष 2014 में उन्हें पद्मश्री से अलंकृत किया गया था।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री विष्णुनारायणन नंबूथिरी के निधन से बहुत दुख हुआ है। संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी कृतियां उनकी संवेदनशीलता को दर्शाती हैं। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prime Minister mourns Malayalam language poet Vishnunarayanan Nambuthiri's funding

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे