लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी दो अक्टूबर को राजस्थान और मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे, कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2023 14:50 IST

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की अपनी यात्रा के दौरान वह मेहसाणा-बठिंडा-गुरदासपुर गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे, जिसे 4,500 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पीएम मोदी दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जिसे लगभग 11,895 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी 2 अक्टूबर को राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगेमध्य प्रदेश और राजस्थान में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैंदोनों राज्यों में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार, 2 अक्टूबर को राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान, वह दोनों राज्यों में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि मोदी राजस्थान में लगभग 7,000 करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश में लगभग 19,260 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की अपनी यात्रा के दौरान वह मेहसाणा-बठिंडा-गुरदासपुर गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे, जिसे 4,500 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। प्रधानमंत्री आबू रोड में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के एलपीजी संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे। यह संयंत्र प्रति वर्ष 86 लाख सिलेंडर वितरित करेगा। इससे कार्बन उत्सर्जन में प्रति वर्ष लगभग 0.5 मिलियन टन कटौती करने में मदद मिलेगी।

अन्य परियोजनाओं में, मोदी दराह-झालावाड़-तीनधार खंड पर एनएच-12 (नया एनएच-52) पर चार लेन की सड़क का उद्घाटन करेंगे, जिसे 1,480 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। बयान में कहा गया है कि इससे कोटा और झालावाड़ जिलों में परिवहन को आसान बनाने में मदद मिलेगी। सवाई माधोपुर में रेलवे ओवरब्रिज को दो लेन से चार तक बनाने और चौड़ा करने की आधारशिला भी रखी जाएगी। पीएम मोदी कई रेलवे परियोजनाओं, पर्यटन सुविधाओं और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, कोटा के एक स्थायी परिसर का उद्घाटन करेंगे।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की अपनी यात्रा के दौरान, वह दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जिसे लगभग 11,895 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। बयान में कहा गया है कि वह 1,880 करोड़ रुपये से अधिक की पांच अलग-अलग सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसमें कहा गया है कि हर परिवार के लिए पक्का मकान सुनिश्चित करने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बने 2.2 लाख से अधिक घरों के 'गृह प्रवेश' समारोह की शुरुआत करेंगे। वह प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित घरों का भी उद्घाटन करेंगे। 

सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने पर सरकार के ध्यान के हिस्से के रूप में, मोदी ग्वालियर और श्योपुर जिलों में 1,530 करोड़ रुपये से अधिक की जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के 720 से अधिक गांवों को लाभ होगा। मोदी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत नौ स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशिला रखेंगे और कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शुरुआत करेंगे। मध्य प्रदेश और राजस्थान में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

(इनपुट - भाषा)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमध्य प्रदेशराजस्थानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी