लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी जलवायु शिखर सम्मेलन को करेंगे संबोधित

By भाषा | Updated: April 21, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जलवायु संकट विषय पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पहल पर 23-24 अप्रैल को आयोजित होने वाले दो दिवसीय शिखर सम्मेलन को पहले दिन संबोधित करेंगे ।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने नरेन्द्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग सहित दुनिया के 40 देशों के नेताओं को इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये आमंत्रित किया है ।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले नेता चर्चा करेंगे कि किस प्रकार से राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं टिकाऊ विकास प्राथमिकताओं का सम्मान करते हुए समावेशी एवं लचीले आर्थिक विकास के साथ जलवायु कार्रवाई को जोड़ा जा सकता है ।

इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेताओं के पहले सत्र में भारतीय समयानुसार शाम 5.30 से 7.30 के बीच ‘‘ 2030 की ओर हमारी सामूहिक दौड़’’ विषय पर संबोधन देंगे ।

मंत्रालय ने कहा है कि इस शिखर सम्मेलन में दुनियाभर से करीब 40 नेता हिस्सा लेंगे । ये महत्वपूर्ण आर्थिक मंच के सदस्यों सहित जलवायु परिवर्तन के खतरों का सामना करने वाले देशों सहित अन्य का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ ये नेता जलवायु परिवर्तन, जलवायु कार्रवाई को मजबूत बनाने, जलवायु समाधान की ओर वित्त पोषण बढ़ाने, प्रकृति आधारित समाधान, जलवायु सुरक्षा के साथ स्वच्छ ऊर्जा के लिये प्रौद्योगिकी नवाचार जैसे विषयों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे । ’’

गौरतलब है कि बाइडेन के लिये जलवायु परिवर्तन एक महत्वपूर्ण विषय रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने 20 जनवरी को पेरिस जलवायु समझौते में अमेरिकी के वापस लौटने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब