लाइव न्यूज़ :

पत्नी की हत्या के आरोप में पुजारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 26, 2021 14:37 IST

Open in App

नोएडा के थाना कासना क्षेत्र के घंघोला गांव में रहने वाले एक पुजारी को पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। कासना के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घंघोला गांव का रहने वाला दीपक शर्मा दिल्ली के शक्ति नगर में स्थित एक मंदिर में पुजारी है। उसकी पत्नी मीना (28) घंघोला गांव में ही रहती थी। उन्होंने बताया कि सोमवार को मीना अपने घर में मृत पाई गई, उनके गले में चुन्नी बंधी हुई थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या करने की बात सामने आई है। सिंह ने बताया कि महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं और दीपक ने ही उसकी हत्या की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने शर्मा को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन उसका उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था,इस पर मीना ने उसे थप्पड़ मार दिया इससे आक्रोशित होकर उसने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजीएसटी अधिकारियों ने 176 करोड़ रुपये की आईटीसी धोखाधड़ी में दो और लोगों को गिरफ्तार किया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?