लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में आसमान पर पहुंचे टमाटर के दाम, ईरान से आयात पर विचार

By भाषा | Updated: November 13, 2019 19:53 IST

पाकिस्तान के कई हिस्सों में टमाटर के दाम 180 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं।    पाकिस्तान के सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, टमाटर का औसत अधिकतम राष्ट्रीय मूल्य 180 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि देश के कई हिस्सों में यह 300 रुपये प्रति किलो की ऊंची दर पर बिक रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देईरान से टमाटर का आयात करेगा पाकिस्तान पाकिस्तान में टमाटर सहित कई वस्तुओं के दाम काफी बढ़ गये हैं।

पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को कहा कि वह टमाटर की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिये ईरान से टमाटर का आयात करेगा। पाकिस्तान में टमाटर के दाम 300 रुपये किलो तक पहुंच गये हैं। भारत से आयात बंद होने के बाद और पाकिस्तान में टमाटर सहित कई वस्तुओं के दाम काफी बढ़ गये हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के कई हिस्सों में टमाटर के दाम 180 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं। पाकिस्तान के सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, टमाटर का औसत अधिकतम राष्ट्रीय मूल्य 180 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि देश के कई हिस्सों में यह 300 रुपये प्रति किलो की ऊंची दर पर बिक रहा है।

समाचार पत्र डॉन ने यह रिपोर्ट दी है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मंत्रालय के सचिव मुहम्मद हाशिम पोपलजई के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘हम बैठक में इस मुद्दे पर गौर करेंगे और कोई निर्णय करेंगे।’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत के साथ व्यापार रोके जाने के कारण भी घरेलू बाजार में सब्जियों की कीमतों में वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत से वाघा सीमा के जरिये होने वाले आयात में कमी के कारण भी टमाटर के आपूर्ति घटी है। हालांकि, जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार की इस मामले में लापरवाही को प्रदर्शित करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान के वित्त सलाहकार अब्दुल हफीज शेख ने संवाददाताओं के एक समूह को बताया कि कराची की सब्जी मंडियों में टमाटर 17 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिक रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अब्दुल हफीज शेख ने कहा, ‘‘कराची की सब्जी मंडी में, टमाटर 17 रुपये किलो के भाव बेचे जा रहे हैं।’’ जब घटनास्थल पर मौजूद कुछ पत्रकारों ने उन्हें बताया कि टमाटर वास्तव में, 240 रुपये किलो के भाव से बेचा जा रहा है, तो उन्होंने उनकी टिप्पणी का खंडन करते हुए कहा कि लोग झूठ बोल रहे हैं। एक पत्रकार ने जब पूछा, ‘‘कौन सी सब्जी मंडी, सर?’’ जिस पर, शेख ने जवाब दिया, ‘‘आप खुद जाएं और स्वयं इस बात की जांच करें!’’ 

टॅग्स :पाकिस्तानईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर