लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति चुनावः दिल्ली में 70 में 68 विधायकों ने किया मतदान, दो विधायक नहीं डाल पाए वोट, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2022 18:19 IST

Presidential election: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया है। मुस्तफाबाद के विधायक हज यात्रा पर होने की वजह से मतदान नहीं कर पाए। मंत्री सत्येंद्र जैन जेल में हेने की वजह से अपना वोट नहीं डाल पाए। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में 70 में से 2 विधायक राष्ट्रपति चुनाव में मतदान नहीं कर पाए। राष्ट्रपति चुनाव में विधायकों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। देश में 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ जिसके नतीजे 21 जुलाई को आएंगे।

नई दिल्ली: मानसून सत्र के पहले दिन आज संसद और राज्य विधानसभाओं में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोट डाले गए। चुनाव में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की ओर से झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं।

विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली में विधायकों द्वारा वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।  यहां 70 में से 68 विधायकों ने अपने मतदान का प्रयोग किया। मुस्तफाबाद से विधायक हाजी यूनुस इस समय हज यात्रा पर हैं जबकि मंत्री सत्येंद्र जैन इस समय जेल में हैं इस वजह से वह वोट नहीं डाल सके।

द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला यशवंत सिन्हा से 

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है। राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और केंद्र शासित प्रदेश सहित सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं। कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक मतदान करने के पात्र रहे। मतदान खत्म हो चुका है और मतगणना 21 जुलाई को होगी। 

मुर्मू को 27 दलों का समर्थन मिल...

जानकारी के मुताबिक मुर्मू को 27 दलों का समर्थन मिल रहा है जिससे उनका राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं विपक्ष की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे यशवंत सिन्हा को 13 दलों का समर्थन मिलने की बात सामने आई है।

बता दें कि राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है। जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सहित सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं।

टॅग्स :Delhi Assemblyद्रौपदी मुर्मूDraupadi Murmu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026 Highlights: CM रेखा गुप्ता ने पेश किया 1,03,700 करोड़ बजट, जानें क्या-क्या हुए ऐलान

भारतDelhi Budget Session 2026: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को मिला धमकी भरा मेल, विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी; आज है बजट की पेशी

भारतBihar Diwas 2026: गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य महोत्सव?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी सहित कई राज्य के सीएम ने दी बधाई?

भारतभक्त बनकर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! वृंदावन में दिखा अलग ही रूप, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos