लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद ने चार्टर्ड एकाउंटेंट को लिया आड़े हाथों, कहा- ऑडिटरों ने अपना कर्तव्य ठीक से नहीं निभाया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 1, 2018 22:02 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चार्टर्ड एकाउंटेंट को लोक भरोसे का प्रहरी करार देते हुए आज कहा कि सफेदपोश अपराध होते हैं तो यह सवाल उठाना स्वाभाविक है कि क्या कंपनियों के खातों की आडिटिंग करने वालों ने अपना कर्तव्य सही ढंग से निभाया? 

Open in App

नई दिल्ली, 1 जुलाई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चार्टर्ड एकाउंटेंट को लोक भरोसे का प्रहरी करार देते हुए आज कहा कि सफेदपोश अपराध होते हैं तो यह सवाल उठाना स्वाभाविक है कि क्या कंपनियों के खातों की आडिटिंग करने वालों ने अपना कर्तव्य सही ढंग से निभाया? बढ़ते सफेदपोश अपराधों व बैंक धोखाधड़ी मामलों के बीच उन्होंने कहा कि समझदारी भरी कर योजना , कर भुगतान से बचने और कर चोरी के बीच स्पष्ट अंतर रेखा है जो इन चीजों को अलग करती है और चार्टर्ड एकाउंटेंट उस ‘ स्पष्ट रेखा ’ के ‘ सरंक्षक ’ हैं। राष्ट्रपति आज यहां भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) के प्लेटिनम जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।कोविंद ने चार्टर्ड एकाउंटेंट को करदाताओं व कराधान प्रणाली का सहयोगी तथा लोक भरोसे का प्रहरी बताते हुए कहा कि किसी भी मामले में ‘ कर प्रणाली उतनी ही जटिल है जितना आप उसे बनाना चाहते हैं। ’बैंक घोटालों , बड़े कर्जदारों के भागने तथा प्रवर्तकों द्वारा धन के गबन की घटनाओं का जिक्र करते हुए कोविंद ने इसे ‘ विश्वास भंग ’ का नमूना बताया। उन्होंने कहा कि जब इस तरह का घटनाक्रम होता है तो आत्मविश्लेषण की जरूरत होती है। उन्होंने कहा , ‘‘ ऐसे मौकों पर यह पूछना उचित होगा कि बैलेंस सीट को आडिट करने की जिम्मेदारी रखने वालों ने अपनी ड्यूटी ठीक से निभाई या फिर उन्होंने खेदजनक स्थिति पैदा की है। ’’ राष्ट्रपति ने निष्पक्ष कर प्रणाली के अनुपालन पर जोर देते हुए कहा कि इसका आशय सरकार को राजस्व देने से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर 2017 तक 66 लाख उद्यमों का पंजीकरण हुआ जबकि जीएसटी के एक साल में 48 लाख और उद्यम जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी से अनेक श्रेणी की माल व सेवाओं की कीमतें कम हुई हैं और इसका फायदा उपभोक्ताओं को हुआ है। इसने छोटे व मझौले उद्यमों के लिए प्रक्रिया को सरल किया है। कोविंद ने कहा , ‘ अब तक 45,000 करोड़ रुपये के जीएसटी रिफंड किए गए हैं और यह रिफंड पूरी तरह से आनलाइन व डिजिटल बैंकिंग के जरिए किया गया। लगभग 350 करोड़ के लेनदेन बीजकों पर जीएसटी प्रणाली में काम हुआ । ’

टॅग्स :रामनाथ कोविंदजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया