लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी ने राजघाट पर दी श्रद्धांजलि

By स्वाति सिंह | Updated: October 2, 2018 09:21 IST

Mahatma Gandhi Jayanti 2018: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: पूरा देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने भी बड़े कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने वहां पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

राजघाट जाने से पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता को याद करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा 'गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को शत्-शत् नमन। आज से हम पूज्य बापू के 150वें जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। उनके सपनों को पूर्ण करने का हम सभी के पास यह एक बहुत बड़ा अवसर है।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। 15 दिन पहले शुरू किया गया BJP का 'अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन' आज खत्म होगा।इस मौके पर मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार दिया जाएगा। इसके बाद शाम को गांधी स्मृति पर प्रार्थना का आयोजन भी किया गया है। 

टॅग्स :गाँधी जयंतीनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंदराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है