लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 के प्रावधानों को निरस्त करने की दी मंजूरी

By भाषा | Updated: August 7, 2019 09:54 IST

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को रद्द करने का प्रस्ताव मंगलवार (7 अगस्त) को लोकसभा में पारित हो गया था। पक्ष में 351 वोट पड़े जबकि विरोध में 72 वोट पड़े थे। वहीं, लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को भी पास कर दिया गया था। इसके पक्ष में 366 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 66 वोट पड़े थे।

Open in App

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने को मंजूरी दी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को रद्द करने का प्रस्ताव लोकसभा में पारित हो गया था। पक्ष में 351 वोट पड़े जबकि विरोध में 72 वोट पड़े। वहीं, लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को भी पास कर दिया गया है। इसके पक्ष में 366 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 66 वोट पड़े हैं। पांच अगस्त को राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को पास कर दिया गया है। बिल के पक्ष में 125 वोट और 61 विपक्ष में वोट पड़े हैं। 

अनुच्छेद 370 को रद्द करने का प्रस्ताव लोकसभा में पारित

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह की ओर से लाया गया संकल्प स्वीकार कर लिया गया है। बिल के पक्ष में 351 और विपक्ष में 72 वोट पड़े हैं। एक सांसद गैर मौजूद रहा जबकि कुल 424 सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा लिया है।  

लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर विचार भी पारित

लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर विचार भी पारित कर दिया गया है। इस पर हुई वोटिंग में  बिल के पक्ष में 366 और विपक्ष में 66 वोट पड़े। कुल 433 सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा लिया। 

लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल-2019 पास

लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल-2019 पारित हो गया है। इसके पक्ष में 370 और विपक्ष में 70 वोट पड़े हैं। 

राज्यसभा ने सोमवार को अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को खत्म कर जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख को दो केन्द्र शासित क्षेत्र बनाने संबंधी सरकार के दो संकल्पों को मंजूरी दे दी है। पांच अगस्त को राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को पास कर दिया गया था। बिल के पक्ष में 125 वोट और 61 विपक्ष में वोट पड़े थे। 

कश्मीर में फिलहाल धारा 144 लागू है। कई बड़े नेताओं को नजरबंद किया गया है। हालात को देखते हुये राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी कश्मीर गये हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीररामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"