लाइव न्यूज़ :

Bharat Ratna LK Advani : दिग्गज भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवास पर जाकर दिया 'भारत रत्न'

By धीरज मिश्रा | Updated: March 31, 2024 14:14 IST

Bharat Ratna LK Advani: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनके दिल्ली स्थित आवास पर भारत रत्न से सम्मानित किया।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनके दिल्ली स्थित आवास पर भारत रत्न से सम्मानित कियाराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दो पूर्व प्रधानमंत्रियों चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव सहित चार प्रतिष्ठित हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित कियावरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी के खराब स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके आवास पर जाने का निर्णय लिया गया

Bharat Ratna LK Advani: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनके दिल्ली स्थित आवास पर भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे। यहां बताते चले कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दो पूर्व प्रधानमंत्रियों चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव सहित चार प्रतिष्ठित हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को भी देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गौर करने वाली बात यह है कि वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी के खराब स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके आवास पर जाने का निर्णय लिया गया। फरवरी की शुरुआत में पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि वरिष्ठ भाजपा नेता को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व भारत के विकास में केंद्रीय मंत्री का योगदान अविस्मरणीय है।

पीएम ने एक्स पर किया था पोस्ट

पीएम मोदी ने लिखा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात भी की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान स्मारकीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उप प्रधान मंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है।

एक नजर लाल कृष्ण आडवाणी के जीवन पर

पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म हुआ। उन्होंने लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह अटल बिहारी वाजपेयी (1999-2004) के मंत्रिमंडल में उप प्रधान मंत्री रहे।आडवाणी को व्यापक रूप से महान बौद्धिक क्षमता, मजबूत सिद्धांतों और एक मजबूत और समृद्ध भारत के विचार के प्रति अटूट समर्थन वाले व्यक्ति के रूप में माना जाता है।

टॅग्स :भारतभारत रत्नLK Advaniनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी