लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद ने पैरालंपिक में रजत पदक जीतने के लिए सुहास यथिराज को दी बधाई

By भाषा | Updated: September 5, 2021 10:22 IST

Open in App

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने के लिए नौकरशाह एवं खिलाड़ी सुहास यथिराज को रविवार को बधाई दी और कहा कि एक सिविल सेवक के तौर पर कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए खेलों के प्रति उनका समर्पण असाधारण है। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी यथिराज (38) रविवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक की पुरूष एकल एसएल4 क्लास बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में शीर्ष वरीय फ्रांस के लुकास माजूर से करीबी मुकाबले में हार गये, उन्होंने ऐतिहासिक रजत पदक से अपना अभियान समाप्त किया। वह उत्तर प्रदेश कैडर के 2007 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘सुहास यथिराज को बधाई जिन्होंने पैरालंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा में विश्व के पहले नंबर के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी और रजत पदक जीता। एक सिविल सेवक के तौर पर कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए खेलों के प्रति आपका समर्पण असाधारण है। उपलब्धियों से भरे भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं।’’ आईएएस अधिकारी संघ ने भी यथिराज को बधाई दी है। उसने ट्वीट किया, ‘‘गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी सुहास को तोक्यो पैरालंपिक की पुरूष एकल एसएल4 क्लास बैडमिंटन स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए बधाई। हमें और पूरे देश को आप पर गर्व है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?