राष्ट्रपति कोविंद ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Published: June 19, 2021 11:06 AM2021-06-19T11:06:11+5:302021-06-19T11:06:11+5:30

President Kovind condoles the death of Milkha Singh | राष्ट्रपति कोविंद ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया

राष्ट्रपति कोविंद ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया

नयी दिल्ली, 19 जून राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि मिल्खा सिंह के निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है और महान खिलाड़ी के संघर्ष की कहानी और उनकी शख्सियत पीढ़ियों तक भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी।

मिल्खा सिंह का लगभग एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शुक्रवार को चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में निधन हो गया । वह 91 वर्ष के थे। एक सप्ताह पहले ही उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी निधन हो गया था।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘महान खिलाड़ी मिल्खा सिंह के निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। उनके संघर्ष की कहानी और शख्सियत पीढ़ियों तक भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार के सदस्यों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: President Kovind condoles the death of Milkha Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे