लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद जबलपुर में नर्मदा आरती में शामिल हुए

By भाषा | Updated: March 6, 2021 22:10 IST

Open in App

जबलपुर, छह मार्च राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार शाम मध्यप्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली पवित्र नर्मदा नदी के किनारे ग्वारीघाट पर नर्मदा आरती में शामिल हुए।

इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ भारत के प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबड़े, मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल भी उपस्थित थे।

नर्मदा आरती के बाद कोविंद मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय परिसर पहुंचे जहां उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रिभोज का आयोजन किया गया।

राष्ट्रपति मध्यप्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार सुबह जबलपुर पहुंचे। उन्होंने दोपहर में यहां मानस भवन में अखिल भारतीय राज्य न्यायिक अकादमी के निदेशकों के दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ किया।

प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार की रात राष्ट्रपति जबलपुर में विश्राम करेंगे और रविवार सुबह 9.30 बजे दमोह जिले के जलहरी गांव रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि वहां से वह मध्य प्रदेश आदिम जाति विभाग द्वारा आयोजित जन जाति सम्मेलन में भाग लेने संग्रामपुर गांव जायेंगे।

अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर 2.40 बजे जलहरी से निकलकर राष्ट्रपति 3.20 बजे डुमना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे जहां से वह नयी दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस