लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिन्दी में किया ट्वीट, कहा-अमेरिका और भारत अपने देशों को मजबूत बनाएंगे, यह तो शुरुआत ही है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 16:59 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच स्वाभाविक और स्थायी मित्रता है, उनके देश के साथ संबंधों में भारत का विशेष स्थान है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत को पसंद करता है और उसका निष्ठावान मित्र बना रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ भारत और अमेरिका के बीच स्वाभाविक और स्थायी मित्रता है।हर इंसान की गरिमा को अपनाया है, जहां लोग साथ में सौहार्द के साथ अपने धर्म का पालन कर सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिन्दी में ट्वीट कर कहा कि अमेरिका और भारत अपने देशों को मजबूत बनाएंगे, अपने लोगों को सम्पन्न बनाएंगे, बड़े सपने देखने वालों को और बड़ा बनाएंगे और अपना भविष्य पहले से कहीं अधिक उज्जवल बनाएंगे... और यह तो शुरुआत ही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच स्वाभाविक और स्थायी मित्रता है, उनके देश के साथ संबंधों में भारत का विशेष स्थान है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत को पसंद करता है और उसका निष्ठावान मित्र बना रहेगा। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ भारत और अमेरिका के बीच स्वाभाविक और स्थायी मित्रता है।

भारत ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता, कानून के शासन, हर इंसान की गरिमा को अपनाया है, जहां लोग साथ में सौहार्द के साथ अपने धर्म का पालन कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि हम दुनियाभर में अपने गठबंधनों में तेजी से नई जान फूंक रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि हम मंगलवार को तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौते करेंगे। अमेरिका, भारत का प्रमुख रक्षा साझेदार बनेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ भारत और अमेरिका अपने लोगों को कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद से बचाने को प्रतिबद्ध हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका आतंकवाद और उसकी विचाराधारा से लड़ने को प्रतिबद्ध हैं, इसीलिए मेरी सरकार आतंकवादी समूहों से निपटने के लिए पाकिस्तान के साथ काम कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में मोदी के कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि अगले 10 साल में आपके देश से अत्यधिक गरीबी दूर हो जाएगी।

उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत में कहा, ‘‘नमस्ते, यहां होना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है।’’ उन्होंने कहा कि मोदी एक अद्भुत नेता हैं, भारत के लिए दिन-रात काम करते हैं। अमेरिका हमेशा भारत का एक वफादार और निष्ठावान मित्र रहेगा, भव्य स्वागत के लिए शुक्रिया।

ट्रंप ने कहा कि मोदी ने एक विनम्र चायवाले के तौर पर शुरुआत की, उन्होंने चाय की एक दुकान में काम किया, वह इस बात का बेहतरीन उदाहरण हैं कि भारतीय किसी भी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। 

टॅग्स :अहमदाबादडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीअमेरिकाआगरादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया