लाइव न्यूज़ :

कोविड की बुरी से बुरी स्थिति के मद्देनजर कर रहे तैयारी: जैन

By भाषा | Updated: August 5, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर में बुरी से बुरी स्थिति के मद्देनजर तैयारी कर रही है और कोविड-19 के मरीजों के वास्ते 37,000 बिस्तरों की व्यवस्था कर रही है।

‘एसोचैम इंडिया’ द्वारा डिजिटल माध्यम से आयोजित एक सत्र में जैन ने यह बयान दिया। इस सत्र में कुछ डॉक्टरों और औद्योगिक जगत के व्यक्तियों ने भी महामारी की तीसरी लहर पर अपने विचार रखे। जैन ने ट्वीट किया, “एसोचैम इंडिया के साथ डिजिटल सत्र में भाग लिया और कोविड-19 की तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए दिल्ली सरकार की तैयारियों पर चर्चा की। हम अपनी प्रतिक्रिया में अग्रसक्रिय रुख अपनाएंगे। हम बुरी से बुरी स्थिति के लिए तैयारी कर रहे हैं और कोविड के लिए 37 हजार बिस्तरों की व्यवस्था कर रहे हैं।”

बच्चों के लिए तीसरी लहर के घातक होने की आशंका जताये जाने के बाद, दिल्ली सरकार अस्पतालों के बाल रोग विभागों में भी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी काम कर रही है।

पिछले कुछ दिन में संक्रमण के मामलों में गिरावट के बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल में चेताया था कि महामारी की तीसरी लहर की आशंका वास्तविक है और उनकी सरकार युद्ध स्तर पर इससे निपटने के लिए तैयारी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी