लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी

By भाषा | Updated: February 9, 2020 16:17 IST

आयोग के विधिक सलाहकार योगेश कुमार मिश्रा ने पीटीआई भाषा को बताया कि आठ साल बाद यह बैठक होने जा रही है, जिसमें पूरे राज्य से गौशाला संचालकों को आमंत्रित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बैठक में गौपालकों के समक्ष आ रही समस्याओं को सुना जाएगा और सरकार अपने स्तर पर इनके समाधान का रास्ता निकालेगी।

उत्तर प्रदेश के गौ-सेवा आयोग ने प्रदेश की गौशालाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में आगामी 14 फरवरी़, 2020 को राजधानी लखनऊ में पूरे प्रदेश के गौपालकों की एक बैठक बुलाई है। आयोग के विधिक सलाहकार योगेश कुमार मिश्रा ने पीटीआई भाषा को बताया कि आठ साल बाद यह बैठक होने जा रही है, जिसमें पूरे राज्य से गौशाला संचालकों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि पशुपालन निदेशालय के प्रेक्षागृह में होने वाली इस बैठक के लिए 68 गौशालाओं के संचालकों ने अभी तक अपनी स्वीकृति दी है।

इस बैठक में गौपालकों के समक्ष आ रही समस्याओं को सुना जाएगा और सरकार अपने स्तर पर इनके समाधान का रास्ता निकालेगी। मिश्रा ने बताया कि जिन गौशालाओं ने इस बैठक के लिए अपनी स्वीकृति दी है उनमें वाराणसी की कान्हा गौशाला, मिर्जापुर की डगमगपुर रामेश्वरम गौशाला, वाराणसी की भवती गौशाला, अमरोहा की वृंदावन गौशाला, कानपुर की भवती गौशाला शामिल हैं। प्रदेश में कुल 385 गौशालाएं पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि इस बैठक में विभिन्न आदर्श गौशालाओं के संचालक अपने क्रियाकलापों से अवगत कराएंगे। जैसे नागपुर के देवलापार गौ अनुसंधान केंद्र का अकेले गोबर और गोमूत्र उत्पादों से वार्षिक टर्नओवर छह करोड़ रुपये से अधिक है।

मिश्रा ने बताया कि बैठक में गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर श्याम नंदन सिंह के साथ ही पशुधन मंत्री, पशुधन सचिव और पशुधन निदेशक भी शामिल होंगे। गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर श्याम नंदन सिंह ने कहा कि प्रदेश में गौशाला संचालकों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और इस बैठक का उद्देश्य उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और समाधान निकालना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था एवं विकास में गौवंश का अत्यंत महत्व है। गौशाला संचालक अपनी गौशाला के विकास, स्वावलंबन की दिशा में प्रगति, गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के क्रियाकलापों जैसे पंचगव्य उत्पादों का विपणन, जैविक खेती, गोबर गैस प्लांट की स्थापना आदि से सरकार को अवगत करा सकते हैं। 

टॅग्स :गायउत्तर प्रदेशइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos