लाइव न्यूज़ :

बिहार में नई सरकार बनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष बदलने की तैयारी, भाजपा नेता नंद किशोर हो सकते हैं नए स्पीकर

By एस पी सिन्हा | Updated: January 29, 2024 15:21 IST

एनडीए की ओर से विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए विधानसभा के सचिव को नोटिस दिया गया है। कहा जा रहा है कि अगर अवध बिहारी इस्तीफा नहीं देते हैं तो फिर उनको हटाने की तैयारी शुरू होगी।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा अध्यक्ष के पद से अवध बिहारी को उतारने की कोशिश शुरू हो चुकी हैभाजपा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले आई हैसूत्रों के मुताबिक भाजपा के कद्दावर नेता नंदकिशोर यादव विधानसभा अध्यक्ष बन सकते हैं

पटना:बिहार में नई सरकार बनने के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष बदलने की पहल शुरू कर दी गई है। अब विधानसभा अध्यक्ष के पद से अवध बिहारी को उतारने की कोशिश शुरू हो चुकी है। भाजपा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले आई है। इसके साथ ही नए विधानसभा अध्यक्ष के नामों को लेकर भाजपा में चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के कद्दावर नेता नंदकिशोर यादव विधानसभा अध्यक्ष बन सकते हैं। 

इस बीच विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस जारी कर दिया गया है। एनडीए की ओर से विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए विधानसभा के सचिव को नोटिस दिया गया है। कहा जा रहा है कि अगर अवध बिहारी इस्तीफा नहीं देते हैं तो फिर उनको हटाने की तैयारी शुरू होगी। इस नोटिस में कहा गया है कि नई सरकार के गठन के बाद से सदन को वर्तमान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर विश्वास नहीं रह गया है। 

इस नोटिस पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, जदयू के विेजय कुमार चौधरी, रत्नेश सदा समेत कई और विधायकों ने दस्तखत किए हैं। यहां बता दें कि अब जब बिहार में नई सरकार बन गई है तो विधानसभा में सीटिंग अरेंजमेंट्स भी नए होंगे। भाजपा सत्ता पक्ष में आ गई है। ये सभी नेता अब ट्रेजरी में आ जाएंगे।

टॅग्स :Nitin KumarजेडीयूJDUBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?